चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाला बदमाश गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद
बिलासपुर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा गुण्डा-बदमाशों एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर संदिग्ध व्यक्तियों, अड्डेबाजों एवं आदतन बदमाशों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
दिनांक 05.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुजल गोरख ज्वाली नाला के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है।
सूचना से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) को अवगत कराया गया। अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देश के पालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश देकर आरोपी सुजल गोरख को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 01 नग धारदार चाकू बरामद किया गया।
आरोपी का कृत्य धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 655/2026 पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में असामाजिक तत्वों एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
आरोपी का नाम :– सुजल गोरख, पिता रिशेन गोरख, उम्र 21 वर्ष, निवासी मन्नू चौक, टिकरापारा, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
जप्त सामग्री :– 01 नग धारदार चाकू


