गिरजाबंद रोड रतनपुर में राहगीरों को चाकू दिखाकर डराने धमकाने वाले गुण्डा बदमाश पर 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।।
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू को किया गया जप्त।।
शांति भंग करने वाले 01 बदमाश पर भी की गई 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही।
बिलासपुर : दिनांक 06.11.2026 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि एक व्यक्ति गिरजाबंद मंदिर रोड रतनपुर में धारदार चाकू दिखाकर राह चलने वालों को डरा धमका रहा है, जिसकी सूचना पर मामला गंभीर प्रवृत्ति का होने से थाना प्रभारी निलेश पाण्डेय के द्वारा घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, चाकू दिखाकर लोगों को डराने वाले बदमाश को पकड़ने पुलिस टीम गिरजाबंद रतनपुर रवाना किया, जहाँ चाकू दिखाकर लोगों को डरा धमका रहे रवि उ र्फ विक्की विश्वकर्मा को पकड़कर धारदार चाकू के साथ थाना लाये व उक्त व्यक्ति पर 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
दिनाँक 06.11.2026 को ही थाना रतनपुर पुलिस टीम द्वारा सिलदहा रतनपुर में पेट्रोलिंग के दौरान सिलदहा चौंक में नशा-शराब पीकर कर शांति भंग करने वाले बदमाश अभिषेक डगर्जी को थाना रतनपुर लाकर उक्त बदमाश पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही कर माननीय तहसील न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में वर्तमान थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. अनिल आर. आकाश डोंगरे,देवानंद चंद्राकर, राजेन्द्र साहू, का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी – 1. रवि उर्फ विक्की विश्वकर्मा पिता बलदाउ विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी रेस्ट हाउस के पास रतनपुर थाना रतनपुर,जिला बिलासपुर छ.ग.।
2. अभिषेक डगर्जी पिता चंद्रमणी डगर्जी उम्र 19 वर्ष निवासी सिलदहा थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग।


