त्योहारी बाजारों में पुलिस का हाईटेक पहरा, ड्रोन से निगरानी और नो-पार्किंग पर सख्ती, 100 से अधिक वाहन क्रेन से जब्त

त्योहारी बाजारों में पुलिस का हाईटेक पहरा, ड्रोन से निगरानी और नो-पार्किंग पर सख्ती, 100 से अधिक वाहन क्रेन से जब्त

त्योहारी सीजन में यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमिश्नरेट पुलिस सतर्क

 व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों में सुगम यातायात और सुरक्षा के लिए सघन पेट्रोलिंग जारी।

ड्रोन कैमरों से प्रमुख बाजार क्षेत्रों की त्रि-आयामी (3D/एरियल) निगरानी।

नो-पार्किंग एवं बाधा उत्पन्न करने वाले वाहनों पर ई-चालान और क्रेन से जब्ती की सख्त कार्रवाई।

100 से अधिक वाहनों को क्रेन द्वारा जब्त कर हटाया गया।

नागरिकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों एवं व्हाइट लाइन के भीतर ही वाहन पार्क करने की अपील।

रायपुर : त्योहारी सीजन के मद्देनजर यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा शहर के प्रमुख और व्यस्ततम बाजार क्षेत्रों जैसे सदर बाजार, मालवीय रोड, जय स्तंभ चौक,पंडरी मार्केट , पुरानी बस्ती,भाठागाँव आदि में निर्बाध यातायात एवं पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत पुलिस बल द्वारा लगातार पेट्रोलिंग और आधुनिक तकनीकों के जरिए कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

निरंतर पेट्रोलिंग एवं सुचारू यातायात प्रबंधन:- बाजार क्षेत्रों में यातायात पुलिस के अधिकारी और जवान लगातार गश्त कर रहे हैं, ताकि आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। सड़क पर बाधा बन रहे वाहनों को तत्काल हटवाकर यातायात को सुचारू बनाया जा रहा है।

नो-पार्किंग और नियम विरुद्ध खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई:- बाजारों में नो-पार्किंग जोन अथवा मार्ग अवरुद्ध कर खड़े किए गए वाहनों के विरुद्ध ई-चालान की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही क्रेन की मदद से ऐसे वाहनों को जब्त कर हटाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान अब तक 100 से अधिक वाहनों पर क्रेन की कार्रवाई की जा चुकी है।

ड्रोन कैमरों से सघन निगरानी एवं जन-अपील:- यातायात प्रबंधन के साथ-साथ समग्र सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कमिश्नरेट पुलिस द्वारा बाजार क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी की जा रही है।

यातायात पुलिस कमिश्नरेट की अपील:

अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें।

सड़कों पर बनी व्हाइट लाइन (सफेद पट्टी) के भीतर ही वाहन पार्क करें।

नो-पार्किंग क्षेत्र अथवा संकरे मार्गों पर वाहन खड़ा न करें, जिससे अन्य राहगीरों को असुविधा हो।

शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Chhattisgarh Crime