दीपावली से पहले रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा टला! दुकान के ऊपर कमरे में तैयार हो रहे थे पटाखे, संयुक्त टीम की कार्रवाई में भारी सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार!

दीपावली से पहले रिहायशी इलाके में बड़ा खतरा टला! दुकान के ऊपर कमरे में तैयार हो रहे थे पटाखे, संयुक्त टीम की कार्रवाई में भारी सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार!

गोलबाजार पुलिस की सतर्कता से संभावित बड़ी दुर्घटना टली, घर में अवैध पटाखा निर्माण पर संयुक्त टीम की कार्यवाही

आवासीय परिसर में अवैध रूप से पटाखे तैयार करने पर संयुक्त जाँच दल की कार्यवाही, सामग्री जप्त कर कमरा सील, 02 गिरफ्तार

रायपुर : आज दिनांक 01.11.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोलबाजार क्षेत्र के गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति फटाका दुकान का संचालक दुकान के ऊपर स्थित अपने आवासीय कमरे में अन्य व्यक्तियों को बुलाकर दीपावली पर बिक्री के उद्देश्य से अवैध रूप से पटाखे तैयार करवा रहा है।

सूचना पर एसडीएम रायपुर कार्यालय, नगर निगम जोनल कमिश्नर एवं पर्यावरण अधिकारी के कार्यालय की संयुक्त टीम ; थाना प्रभारी गोल बाजार निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में मौके पर पहुँचकर जाँच की। जाँच के दौरान उक्त कमरे में “TOP TIGER” नाम के पटाखे तैयार किए जाते पाए गए। मौके से पाँच कार्टन तैयार पटाखे, बोरियों एवं कार्टन में रखे अर्धनिर्मित पटाखे तथा पटाखा निर्माण में प्रयुक्त एल्यूमिनियम पाउडर जप्त किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद सामग्री पटाखा निर्माण में प्रयुक्त लो एक्सप्लोसिव श्रेणी की है। संयुक्त टीम द्वारा संबंधित कमरे को सील करने की कार्यवाही की गई।

प्रकरण में आरोपीगण श्याम लाल ठाकुर पिता बी. एल. ठाकुर, उम्र 76 वर्ष, निवासी गणेश राम नगर, वर्तमान पता गली नंबर 2, गांधी नगर, अमलीडीह, रायपुर तथा दीपक ठाकुर पिता दशरथ लाल ठाकुर, उम्र 57 वर्ष, निवासी कालीनगर, पंडरी, रायपुर के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B(1)(a) एवं भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 288 के अंतर्गत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आम जन से अपील है कि घरों एवं रिहायशी इलाकों में अवैध रूप से पटाखों का निर्माण या भंडारण न करें। ऐसी गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सुरक्षित दीपावली मनाएँ।

Crime