अब सिजेरियन डिलीवरी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं! सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई सुविधा, अब तक 4 सफल प्रसव में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

अब सिजेरियन डिलीवरी के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं! सिमगा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुरू हुई सुविधा, अब तक 4 सफल प्रसव में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में  सिजेरियन डिलीवरी  सुविधा ज़ारी

बलौदाबाजार भाटापारा : सिमगा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं की बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखा जा रहा है।  पूर्व निर्धारित सिजेरियन डिलीवरी की व्यवस्था प्रारंभ होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को आवश्यकता के अनुसार  सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही है ।

कलेक्टर  कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन मे स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के प्रयासों के तहत जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी के निर्देशन तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारसनाथ पटेल के समन्वय से सिमगा में यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है। शुरुआत से अब तक 4 ऐसे प्रसव कराए गए हैं जिसमें सभी जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। आगे भी यह ज़ारी रहेगा ।

इस सुविधा का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर आवश्यक प्रसव सेवाएं उपलब्ध कराना तथा सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देना है। यह सिजेरियन डिलीवरी विशेषज्ञ डॉक्टर के परामर्श एवं जरूरत के आधार पर निर्धारित की जाती है। इससे पात्र गर्भवती महिलाओं को डिलीवरी के लिए तैयारी तथा आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने में मदद मिलती है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Chhattisgarh