एक दुकान आग की चपेट में, खतरे में थीं आसपास की दो दुकानें… फिर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कैसे टाल दी बड़ी तबाही? छिनारी में त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने की सराहना!

एक दुकान आग की चपेट में, खतरे में थीं आसपास की दो दुकानें… फिर दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर कैसे टाल दी बड़ी तबाही? छिनारी में त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने की सराहना!

छिनारी में किराना दुकान में भीषण आग

दमकल टीम की त्वरित कार्रवाई से बचीं आसपास की दो दुकानें

जगदलपुर : थाना बकावंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छिनारी में एक नवंबर को अचानक एक किराना दुकान में भीषण आग लग गई। आगजनी की घटना प्रार्थी यशवंत सिंह की दुकान में घटित हुई। दुकान से अचानक उठती लपटों और धुएं के गुबार को देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही जिले से फायर ब्रिगेड की टीम तत्परता दिखाते हुए बिना देरी किए घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

दमकल टीम की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई के चलते आग को विकराल रूप लेने से रोक दिया गया, जिससे दुकान से सटी पास की दो अन्य दुकानें सुरक्षित बच गईं और एक बड़ा हादसा टल गया। ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर आग बुझाने और अन्य दुकानों को सुरक्षित बचाने के लिए फायर ब्रिगेड टीम की सराहना की है।

Chhattisgarh