पुरानी रंजिश पर जानलेवा हमला करने वाले 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार
चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाने वाले आरोपी गांधी शंकर एवं राजेश कुमार चढ़े पुलिस के हत्थे
घटना में प्रयुक्त चाकू एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिल (CG 04 MF 0146 HF डीलक्स) जप्त
आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 109(1),118(1),3(5) के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा पुरानी रंजिश को लेकर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले 02 आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
घटना का विवरण:- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कृपाल पटेल (निवासी अर्जुनी बल्दाकछार, थाना कसडोल) द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26.09.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे वह अपने दोस्त कमलेश निषाद के साथ मोटरसाइकिल से लौट रहा था। ग्राम खैरी और धमनी के बीच जुड़वा तेंदू के पास उसका मित्र हिरावन यदु मिला, जिससे वे बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी गांधी शंकर केवट अपने साथी राजेश कुमार निषाद के साथ मोटरसाइकिल (HF डीलक्स) से वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश व चखना दुकान की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। इसी बीच आरोपी गांधी शंकर केवट ने जान से मारने की नीयत से अपनी जेब से चाकू निकालकर हिरावन यदु के पेट पर वार कर दिया तथा आरोपी राजेश निषाद ने डंडे से मारपीट की। घटना के पश्चात दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हिरावन यदु को तत्काल इलाज हेतु जिला अस्पताल बलौदाबाजार में भर्ती कराया गया।
पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:- घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना पलारी में अपराध क्रमांक 387/2026 धारा 296,109(1),118(1), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पलारी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की पतासाजी कर दिनांक 27.09.2026 को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्र. CG 04 MF 0146 विधिवत जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा घटित करना पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. गांधी शंकर केवट पिता मदन मोहन केवट, उम्र 22 वर्ष, निवासी चंगोरी, हाल निवासी ग्राम धमनी, थाना पलारी
2. राजेश कुमार निषाद पिता दशरथ निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम धमनी, थाना पलारी


