रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हुई मोटरसाइकिल बरामद, जिला रायगढ़ का आरोपी गिरफ्तार
आरोपी सुशील देवांगन उम्र 43 वर्ष, निवासी बोईरदादर, थाना चक्रधर नगर, जिला रायगढ़
जांजगीर-चांपा : प्रार्थी संतराम राठौर निवासी ग्राम सिवनी थाना चांपा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 12.09.2026 को किसान वस्त्रालय के सामने, रेलवे स्टेशन चांपा से उसकी पैशन प्रो मोटरसाइकिल क्रमांक CG12-AT- 4860, कीमत लगभग 25,000 रुपये, अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ली गई है। रिपोर्ट पर थाना चांपा में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं चोरी गए वाहन की लगातार पतासाजी की जा रही थी।
इसी दौरान चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में थाना सक्ती पुलिस से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी सुशील देवांगन को चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखने एवं उसे बेचने की फिराक में पाए जाने पर पकड़ा गया। थाना सक्ती पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक अनुमति प्राप्त करने के उपरांत आरोपी को उप जेल सक्ती से प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से थाना चांपा लाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा उक्त मोटरसाइकिल को चोरी करना स्वीकार किए जाने पर आरोपी की फार्मल गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश कुमार सेन्डे थाना प्रभारी चांपा एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।


