अनूपपुर-छुलहा स्टेशन के मध्य स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-60) आवश्यक सड़क मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत अनूपपुर-छुलहा स्टेशनों के मध्य किमी 866/13-15 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-60) को दिनांक 29 सितम्बर से 05 अक्टूबर 2026 तक आवश्यक सड़क मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया है।
उक्त रेल अंडरब्रिज (LHS) पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक व्यवस्था जैतहरी-छुलहा स्टेशनों के मध्य किमी. 862/29-31 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS- 58) से उपलब्ध है। रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।


