रात के अंधेरे में ट्रांसपोर्ट यार्ड को बनाया निशाना, ट्रकों से उड़ा ले गए बैटरियां; कोतवाली पुलिस ने 3 शातिरों को पकड़ा, चोरी का 100% माल बरामद

रात के अंधेरे में ट्रांसपोर्ट यार्ड को बनाया निशाना, ट्रकों से उड़ा ले गए बैटरियां; कोतवाली पुलिस ने 3 शातिरों को पकड़ा, चोरी का 100% माल बरामद

ट्रकों से बैटरी चोरी करने वाले 03 शातिर चोरों को बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिसदा रोड निरंजन ट्रांसपोर्ट यार्ड में खड़े ट्रकों से बैटरियों की चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

शराब पीने व पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए देते थे चोरी की घटना को अंजाम

आरोपियों से ₹21,000 कीमती ट्रक का 02 नग बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल किया गया जप्त

03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का शत प्रतिशत माल बरामद करने में पुलिस को मिली सफलता

आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2),3(5) के तहत की गई वैधानिक कार्यवाही

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बलौदाबाजार पुलिस टीम द्वारा ट्रकों से बैटरियां चोरी करने वाले 03 आरोपियों को त्वरित कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया गया है।

​घटना का विवरण:- मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी गीरेन्द्र सिंह सेगर (मैनेजर, निरंजन ट्रांसपोर्ट बलौदाबाजार) द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि रिसदा रोड निरंजन ट्रांसपोर्ट के यार्ड में खड़े ट्रक (क्रमांक CG 22 X 7702) से अज्ञात चोरों द्वारा 02 नग बड़ी बैटरियां (कीमती लगभग ₹21,000/-) चोरी कर ली गई हैं। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 810/2026 धारा 303(2),3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

​पुलिस की कार्यवाही एवं गिरफ्तारी:- विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संदेहियों केशव कुमार ध्रुव, सूरज यादव एवं धनंजय साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। ​पूछताछ एवं मेमोरेंडम कथन में आरोपियों ने स्वीकार किया कि दिनांक 27.09.2026 की रात्रि तीनों ने साथ मिलकर शराब पी और शराब/पैसों के इंतजाम के लिए चोरी की योजना बनाई। इसके बाद तीनों मोटरसाइकिल पर सवार होकर सकारी बायपास स्थित निरंजन ट्रांसपोर्ट के यार्ड पहुंचे और वहां खड़े ट्रकों से 02 नग बैटरियां चोरी कर लीं। कि प्रकरण में पुलिस द्वारा आरोपियों से ट्रक से चोरी किया गया ₹21,000 कीमत मूल्य का 02 नग बैटरी एवं चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। इस प्रकार पुलिस टीम को 03 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी का शत प्रतिशत सामान बरामद करने में सफलता मिली है। तीनों आरोपियों को दिनांक 28.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

​गिरफ्तार आरोपी:

1. ​केशव कुमार ध्रुव पिता शिवकुमार ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम रिसदा, थाना सिटी कोतवाली

2. ​सूरज यादव पिता साधराम यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम रिसदा, थाना सिटी कोतवाली

3. ​धनंजय साहू उर्फ राजू पिता मिलन साहू, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम रिसदा, थाना सिटी कोतवाली

Crime