अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सेवा आवृत्ति बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा

अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस अब सप्ताह में दो दिन चलेगी, सेवा आवृत्ति बढ़ने से यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त रेल सुविधा

अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन-अम्बिकापुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति में वृद्धि

साप्ताहिक के स्थान पर अब सप्ताह में दो दिन चलेगी यह ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त सुविधा

बिलासपुर : यात्रियों की सुविधा एवं अम्बिकापुर क्षेत्र से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए रेल संपर्क को और बेहतर बनाने की दिशा में रेलवे प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 22407/22408 अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस की सेवा आवृत्ति में वृद्धि की गई है। अब यह ट्रेन निजामुद्दीन से 04 अक्टूबर 2026 से तथा अम्बिकापुर से 06 अक्टूबर 2026 से साप्ताहिक के स्थान पर सप्ताह में दो दिन संचालित होगी।

अब इस प्रकार होगा इस ट्रेन का संचालन

ट्रेन नंबर 22408 हजरत निजामुद्दीन–अम्बिकापुर एक्सप्रेस

वर्तमान में प्रत्येक मंगलवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को चलेगी।

इसी प्रकार ट्रेन नंबर 22407 अम्बिकापुर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस

वर्तमान में प्रत्येक गुरुवार को संचालित होती है। अब यह ट्रेन 06 अक्टूबर 2026 (मंगलवार) से प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को चलेगी।

ट्रेन की वर्तमान समय-सारणी, मार्ग, ठहराव, एवं कोच संरचना में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। केवल इसकी आवृत्ति में वृद्धि की गई है।

इस ट्रेन के सेवा आवृत्ति में वृद्धि से अम्बिकापुर, सरगुजा क्षेत्र सहित इस मार्ग के यात्रियों को हजरत निजामुद्दीन एवं राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने में अधिक विकल्प मिलेंगे।

यात्रीगण कृपया यात्रा से पूर्व ट्रेन के संचालन दिवस एवं समय की जानकारी रेलवे की अधिकृत वेबसाइट, NTES/रेलवन ऐप से अवश्य प्राप्त कर लें ।

Chhattisgarh