छोटे-छोटे पालीथीन पाउच में पैकिंग कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को ग्राम खैरी धमनी चौक जोराडबरी के पास घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹700 कीमत मूल्य का 6.300 बल्क लीटर अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को थाना पलारी की पुलिस टीम द्वारा ग्राम खैरी धमनी चौक जोराडबरी में घेराबंदी कर अवैध महुआ शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ₹700 कीमत मूल्य का कुल 6.300 बल्क लीटर छोटे-छोटे पालीथीन पाउच में पैकिंग किया हुआ अवैध हांथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना पलारी में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपी- साहिल कुमार टण्डन उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी


