अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी शराब कोचिया को किया गया गिरफ्तार
आरोपी को सुरखी रोड भाटापारा में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब के सांथ रंगे हाथों किया गया गिरफ्तार
आरोपी से ₹5200 कीमत मूल्य का 9.360 बल्क लीटर देशी मसाला शराब किया गया जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 18.09.2026 को थाना भाटापारा शहर की पुलिस टीम द्वारा सुरखी रोड भाटापारा में घेराबंदी कर अपने ठेला में अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से कुल ₹5200 कीमत मूल्य का 9.360 बल्क लीटर देशी मसाला शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना भाटापारा शहर में धारा 34(2) आबकारी के तहत अपराध क्र. 289/2026 पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी- श्रवण गेण्डरे उर्फ गोपी गेण्डरे उम्र 29 वर्ष निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर


