विश्वकर्मा जयंती और रात्रिकालीन आयोजनों में हुड़दंग पर पुलिस की सख्ती, पलारी-लवन-गिधौरी में विशेष चेकिंग अभियान; युवकों से उतरवाए लोहे के कड़े-चूड़े, गिधौरी में 65 कड़े जब्त

विश्वकर्मा जयंती और रात्रिकालीन आयोजनों में हुड़दंग पर पुलिस की सख्ती, पलारी-लवन-गिधौरी में विशेष चेकिंग अभियान; युवकों से उतरवाए लोहे के कड़े-चूड़े, गिधौरी में 65 कड़े जब्त

विश्वकर्मा जयंती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का विशेष अभियान

सार्वजनिक स्थलों एवं आयोजनों में उपद्रव व अप्रिय घटनाओं को रोकने हेतु असामाजिक/छपरी किस्म के युवकों से उतरवाए गए लोहे के कड़े व चूड़े

थाना पलारी, लवन एवं थाना गिधौरी क्षेत्र में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, त्यौहार/रात्रि कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में कड़े किए गए जब्त

शांति, कानून-व्यवस्था एवं आमजनों की सुरक्षा बनाए रखने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस कटिबद्ध

​बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने तथा सार्वजनिक उत्सवों के दौरान आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु लगातार चेकिंग एवं समझाइश अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विश्वकर्मा जयंती तथा विभिन्न स्थलों पर आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान अप्रिय घटनाओं व आपसी विवाद को रोकने हेतु पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई।

​सार्वजनिक आयोजनों एवं रोहनसी में सतर्कता तथा कड़ा/चुडा उतरवाने की कार्रवाई:-

1. थाना पलारी- विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर ग्राम रोहांसी में आयोजित डांस प्रोग्राम के दौरान माहौल खराब करने या किसी भी प्रकार के विवाद की संभावना को शून्य करने हेतु थाना पलारी पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध एवं छपरी किस्म के युवकों की सघन चेकिंग की गई। सुरक्षागत कारणों एवं विवाद की स्थिति में धारदार या भारी वस्तु के रूप में उपयोग से बचाव हेतु ऐसे युवकों से उनके हाथों में पहने लोहे के कड़े उतरवाए गए।

2. ​ थाना लवन क्षेत्र में समझाइश एवं सुरक्षात्मक कदम- थाना लवन पुलिस द्वारा क्षेत्र के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में गश्त के दौरान आमजन एवं संदिग्ध युवकों को आवश्यक समझाइश दी गई। सुरक्षा की दृष्टि से लोहे के भारी कड़े/चूड़े का अनुचित प्रयोग न हो, इस हेतु युवकों को कड़ा-चूड़ा निकालने की समझाइश देकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।

3. ​थाना गिधौरी क्षेत्र में 65 कड़े जब्त:- थाना गिधौरी क्षेत्र अंतर्गत आयोजित रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम द्वारा असामाजिक एवं छपरी प्रवृत्ति के लड़कों पर कड़ी नजर रखी गई।

कार्यक्रम में खलल डालने या हुड़दंग मचाने की मंशा रखने वाले युवकों को पुलिसिया अंदाज में कड़ी समझाइश दी गई एवं उनके पास से कुल 65 लोहे के कड़े जब्त किए गए।

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस आम जनता से अपील करती है कि त्योहारों व सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान शांति एवं सौहार्द बनाए रखें। पुलिस जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य पर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हेतु सदैव तत्पर है।

Crime