जयंती स्टेडियम तालाब के पास खंडहर बना नशे के कारोबार का ठिकाना! Codeine युक्त 20 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2 लीटर नशीला सिरप जब्त

जयंती स्टेडियम तालाब के पास खंडहर बना नशे के कारोबार का ठिकाना! Codeine युक्त 20 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2 लीटर नशीला सिरप जब्त

अवैध नशीली कफ सिरप का कारोबार करने वाला आरोपी गिरफ्तार, Codeine युक्त 20 शीशी प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद, कुल 02 लीटर सिरप कीमती ₹23,530/- जप्त

सिविक सेंटर सेक्टर-06 स्थित जयंती स्टेडियम तालाब के पास खंडहर में नशीली कफ सिरप रखकर अवैध बिक्री करने की सूचना पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

थाना भिलाई नगर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी सागर कंडरा उर्फ मग्गा, उम्र 26 वर्ष को पकड़ा।

आरोपी के कब्जे से Codeine Phosphate एवं Chlorpheniramine Maleate युक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 20 शीशियां बरामद की गईं।

प्रत्येक शीशी 100 एमएल की कुल 2000 एमएल (02 लीटर) नशीली कफ सिरप, अनुमानित कीमत ₹23,530/- जप्त की गई।

आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

दुर्ग : दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों एवं प्रतिबंधित नशीली दवाओं के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिविक सेंटर सेक्टर-06 से प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 20 शीशियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

थाना भिलाई नगर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिविक सेंटर सेक्टर-06 भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम तालाब के पास एक खंडहर में एक व्यक्ति अवैध रूप से नशीली कफ सिरप बिक्री हेतु रखे हुए है।

सूचना पर थाना भिलाई नगर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई तथा संदेही सागर कंडरा उर्फ मग्गा, उम्र 26 वर्ष, निवासी गांधी चौक, दुकान के पास, भिलाई को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से Codeine Phosphate एवं Chlorpheniramine Maleate युक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 20 शीशियां बरामद हुईं। प्रत्येक शीशी 100 एमएल की कुल मात्रा 2000 एमएल (02 लीटर) है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹23,530/- है।

पुलिस द्वारा उक्त सामग्री विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 8, 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका):- आरोपी द्वारा प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप को अपने कब्जे में रखकर उसकी अवैध बिक्री की जा रही थी। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को प्रतिबंधित कफ सिरप सहित पकड़ा।

घटना स्थल:- जयंती स्टेडियम तालाब के पास स्थित खंडहर, सिविक सेंटर सेक्टर-06, भिलाई, थाना भिलाई नगर, जिला दुर्ग।

आरोपी का नाम:- सागर कंडरा उर्फ मग्गा, उम्र 26 वर्ष, निवासी गांधी चौक, दुकान के पास, भिलाई, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री:- Codeine Phosphate एवं Chlorpheniramine Maleate युक्त प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की 20 शीशियां।

कुल मात्रा 2000 एमएल (02 लीटर), अनुमानित कीमत ₹23,530/-।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्रवाई में थाना भिलाई नगर के थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीले पदार्थों एवं प्रतिबंधित दवाओं के अवैध कारोबार की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने के लिए दुर्ग पुलिस हेल्पलाइन नंबर +91 94791 51513 पर संपर्क करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Crime