रबी सीजन में धान की खेती पर रोक का आदेश वायरल, किसान के नाम जारी कथित सरकारी पत्र ने मचाई हलचल! एसडीएम ने किया बड़ा खुलासा, बताया पूरा पत्र फर्जी!

रबी सीजन में धान की खेती पर रोक का आदेश वायरल, किसान के नाम जारी कथित सरकारी पत्र ने मचाई हलचल! एसडीएम ने किया बड़ा खुलासा, बताया पूरा पत्र फर्जी!

रबी सीजन में धान की फसल और भूजल संरक्षण संबंधी प्रसारित पत्र फर्जी, एसडीएम बिलासपुर ने किया खंडन

बिलासपुर : विभिन्न माध्यमों से अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, बिलासपुर के कार्यालय से जारी बताकर एक पत्र प्रसारित किया जा रहा है। पत्र में ग्राम लगरा निवासी श्री दुर्गा पटेल को रबी सीजन में धान की फसल नहीं लगाने तथा भूजल संरक्षण के संबंध में निर्देश दिए जाने का उल्लेख है।

 बिलासपुर एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि ऐसा कोई पत्र अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय अथवा तहसील कार्यालय बिलासपुर से जारी नहीं किया गया है। पत्र में किए गए हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। शासन स्तर से रबी सीजन में धान की फसल लगाने या भूजल संरक्षण के संबंध में किसी किसान के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। एसडीएम ने प्रसारित पत्र को पूर्णतः फर्जी बताते हुए उसका खंडन किया है। आम जनता से अपील की है कि ऐसे अप्रमाणित पत्रों पर विश्वास न करें और उन्हें आगे प्रसारित करने से बचें।

Breaking Chhattisgarh