अपराधियों की अब खैर नहीं! सरगुजा पुलिस की समीक्षा बैठक में डीआईजी-एसएसपी ने खोला सख्ती का मोर्चा, थानों को मिले आधुनिक डिजिटल हथियार, साइबर अपराधों के लिए बनेगी विशेष सेल

अपराधियों की अब खैर नहीं! सरगुजा पुलिस की समीक्षा बैठक में डीआईजी-एसएसपी ने खोला सख्ती का मोर्चा, थानों को मिले आधुनिक डिजिटल हथियार, साइबर अपराधों के लिए बनेगी विशेष सेल

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने ली अपराध समीक्षा बैठक, CCTNS 2.0 के तहत तकनीकी संसाधन किये गए प्रदान।

बैठक मे लम्बित अपराध, शिकायत, लाम्बित मर्ग, चालान, खात्मा, म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामलो की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।

सीसीटीएनएस पोर्टल में अधतन एंट्री दर्ज करने थाना/चौकी प्रभारियों कों दिए गए दिशा निर्देश।

भीड़ भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील स्थानों पर विजीबल पुलिसिंग किये जाने एवं प्रभावी गस्त किये जाने हेतु किया गया निर्देशित ।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने आईटी एक्ट के मामलों की प्रभावी विवेचना हेतु विशेष सेल गठित करने के किया निर्देशित।

थानों के कार्यों को और अधिक गति देने व डिजिटल बनाने हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आधुनिक कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट और प्रिंटर किये गए प्रदान।

अम्बिकापुर : डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर में जिले के राजपत्रित अधिकारियों एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में थाना/चौकी में लंबित पुराने अपराधों, मर्ग, लंबित शिकायतों, गुम इंसान एवं खात्मा स्वीकृत मामलों की समीक्षा कर प्रभारियों को इनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए, साथ ही कानून-व्यवस्था की स्थिति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

लंबित मामलों का त्वरित निराकरण :- पुराने लंबित चालानों को शीघ्र माननीय न्यायालय में पेश करने, खात्मा/खारिजी प्रकरणों का निराकरण करने तथा जिले की कुल अपराध पेंडेंसी को 10 प्रतिशत तक सीमित करने के कड़े निर्देश दिए गए।

​स्थाई वारंट की तामीली:- लंबित स्थाई वारंटों की समीक्षा करते हुए उनकी शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

गुंडा-बदमाश एवं पोर्टल्स पर डेटा एंट्री:- गुंडा-बदमाशों की जानकारी CRA पोर्टल पर अनिवार्य रूप से प्रविष्ट करने, वात्सल्य ऐप में निरंतर एंट्री करने तथा आईरेड (iRAD) पोर्टल पर दुर्घटनाओं एवं अन्य डेटा की समयबद्ध एंट्री करने के सख्त निर्देश दिए गए।

संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश:- चोरी एवं नकबजनी के लंबित मामलों में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने तथा शत-प्रतिशत मशरूका (माल) बरामद करने के निर्देश दिए गए।

साइबर अपराध एवं डिजिटल पोर्टल:- एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल एवं एमआरएम (MRM) पोर्टल पर प्राप्त लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने, ‘म्यूल अकाउंट’ (Mule Account) से जुड़े मामलों में सख्त वैधानिक कार्यवाही करने तथा आईटी एक्ट के मामलों की प्रभावी विवेचना हेतु विशेष सेल (Cell) गठित करने के निर्देश दिए गए।

माइनर एक्ट एवं प्रतिबंधात्मक कार्यवाही:- क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की समीक्षा की गई। साथ ही, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस (NDPS) एक्ट, आबकारी एक्ट और अन्य माइनर एक्ट के तहत अवैध गतिविधियों पर सख्त प्रहार करने तथा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

विजिबल पुलिसिंग एवं रात्रि गश्त:- आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने हेतु सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित रूप से नाइट पेट्रोलिंग और प्रभावी ‘विजिबल पुलिसिंग’ सुनिश्चित करने को कहा गया।

CCTNS 2.0 एवं तकनीकी संसाधन:- सीएनएस/CCTNS 2.0 परियोजना के तहत थानों के कार्यों को और अधिक गति देने व डिजिटल बनाने हेतु उच्च गुणवत्तायुक्त आधुनिक कंप्यूटर, मोबाइल, टैबलेट और प्रिंटर वितरित किए गए हैं। इसके अंतर्गत कुल 24 कंप्यूटर, 28 मोबाइल, 16 टैबलेट और 10 प्रिंटर प्राप्त हुए हैं, जिनका उपयोग कर सभी ऑनलाइन कार्य और डेटा एंट्री तेजी से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

ऑनलाइन डेटा एंट्री:- ‘समाधान ऐप’ में लगातार अद्यतन एंट्री करने तथा सीसीटीएनएस (CCTNS) के तहत IIF-1 से IIF-5 तक के डेटा की समयबद्ध एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन, नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक बी (भा.पु.से.), अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (ग्रामीण) राकेश बघेल, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (सीतापुर) तुल सिंह पट्टावी, थाना प्रभारी दरिमा प्रशिक्षु डीएसपी निशांत गौरव कुर्रे, स्टेनो फबियानुस तिर्की, थाना प्रभारी कोतवाली, थाना प्रभारी गांधीनगर, रीडर अमित पाण्डेय, साइबर सेल प्रभारी सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh