जामपाली समपार आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत भूपदेवपुर-रॉबर्टसन स्टेशन के मध्य किमी. 608/18-20 पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 303 (जामपाली फाटक) को दिनाँक 23, 24 एवं 25 नवम्बर 2026 को केवल रात्रि 08 बजे से सुबह 08 बजे तक आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है ।


