रात में घर का ताला तोड़ा, एक्टिवा उड़ाई और बेचने निकले थे—नाबालिग के खुलासे से सामने आया साथी का राज; सरकंडा पुलिस ने 19 वर्षीय सुमित ठाकुर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

रात में घर का ताला तोड़ा, एक्टिवा उड़ाई और बेचने निकले थे—नाबालिग के खुलासे से सामने आया साथी का राज; सरकंडा पुलिस ने 19 वर्षीय सुमित ठाकुर को दबोचा, चोरी की स्कूटी बरामद

चोरी की एक्टिवा स्कूटी मामले में दूसरे आरोपी सुमित ठाकुर को सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

मामले में विधि से संघर्षरत बालक को पूर्व में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है

बिलासपुर : प्रार्थिया श्रीमती प्रीति यादव (उम्र 27 वर्ष, निवासी अटल आवास, जोरापारा चौबे कालोनी, सरकंडा) ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 28.08.2026 के रात्रि 08:00 बजे से दिनांक 07.09.2026 के सुबह 10:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर उनके घर के मेन दरवाजे और गेट का ताला तोड़कर अंदर खड़ी नीले रंग की एक्टिवा स्कूटी (क्रमांक CG 10 BW 9754, कीमती लगभग ₹70,000/-) चोरी कर ले गया था। रिपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस कार्रवाई एवं गिरफ्तारी

विवेचना एवं पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि  एक नाबालिग बालक चोरी की स्कूटी बेचने हेतु ग्राहक तलाश रहा है। पुलिस टीम द्वारा तसदीक कर विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी की स्कूटी बरामद की गई, जिसे बिना नंबर प्लेट के छिपाकर रखा गया था। पूर्व में बालक को दिनांक 13.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका था।

पूछताछ एवं मेमोरेंडम में बालक ने बताया कि स्कूटी चोरी की योजना में उसका साथी सुमित ठाकुर भी शामिल था।

दिनांक 05.10.2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने प्रकरण के मुख्य/सह-आरोपी सुमित ठाकुर को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने चोरी का अपराध स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: सुमित ठाकुर पिता मंनी सिंह ठाकुर

उम्र: 19 वर्ष

पता: रघु बिहार, अशोक नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)

न्यायिक कार्रवाई

आरोपी सुमित ठाकुर को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय, बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

अपराध क्रमांक: 1301/26

धाराएं: 331(4), 305(a), 3(5) BNS

Crime