सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी
सेवा सेतु पोर्टल बना सुविधा का माध्यम, शीघ्र प्रमाण पत्र मिलने से देवेन्द्र यादव को मिली राहत
कुछ ही दिनों में मिला पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र, घर बैठे व्हाट्सएप पर प्राप्त हुई पीडीएफ प्रति
जांजगीर-चांपा : शासकीय सेवाओं को सरल, सहज और सुलभ बनाने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा बनकर सामने आया है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से नागरिकों को समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है। तहसील अकलतरा के ग्राम तागा निवासी देवेन्द्र कुमार यादव ने अपने पुत्र आकाश कुमार के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु केन्द्र अकलतरा में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के बाद कुछ ही दिनों के भीतर उन्हें अपने पुत्र का स्थायी जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। प्रमाण पत्र की पीडीएफ प्रति उन्हें व्हाट्सएप के माध्यम से घर बैठे मिल गई तथा इसके बाद उन्हें हार्ड कॉपी भी उपलब्ध कराई गई।
यादव ने कहा कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे प्रमाण पत्र प्राप्त होना आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा है। इससे समय की बचत होने के साथ अनावश्यक भागदौड़ कम हुई है और शासकीय सेवाओं को प्राप्त करने की प्रक्रिया भी अधिक सरल एवं पारदर्शी बनी है।
सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से समय पर मिला प्रमाण पत्र देवेन्द्र कुमार यादव के लिए शासन की डिजिटल एवं नागरिक-केंद्रित सेवाओं का सहज अनुभव रहा। सेवा सेतु के माध्यम से मिली यह सुविधा उनके लिए “सेवा की कहानी” का एक ऐसा उदाहरण बनी, जिसमें तकनीक ने सरकारी सेवा को नागरिक के और करीब पहुंचाया।

