डीजे बंद कराने की समझाइश पड़ी भारी, पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी तक पहुंचा मामला; गणेश विसर्जन के दौरान शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वाले 4 आरोपी दबोचे, BNS की गंभीर धाराओं में केस

डीजे बंद कराने की समझाइश पड़ी भारी, पुलिसकर्मियों से विवाद के बाद धक्का-मुक्की और झूमाझटकी तक पहुंचा मामला; गणेश विसर्जन के दौरान शांति-व्यवस्था बिगाड़ने वाले 4 आरोपी दबोचे, BNS की गंभीर धाराओं में केस

गणेश विसर्जन के दौरान पुलिस ड्यूटी में बाधा एवं पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी कर वाद विवाद करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार

डीजे बंद कराने की समझाइश के बावजूद आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों से विवाद कर शासकीय कार्य में किया था बाधा उत्पन्न।

आरोपीगण पूर्व में भी रह चुके है जेल में निरूद्ध।

थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 04 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 513/2026 धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए), 191(1) बी.एन.एस. के तहत की गई है कार्यवाही।

रायपुर : थाना सिविल लाइन क्षेत्र में गणेश विसर्जन शोभायात्रा एवं कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम द्वारा निर्धारित समय के पश्चात तेज आवाज में बज रहे डीजे को बंद कराने हेतु समझाइश दी जा रही थी। इसी दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा पुलिस टीम से विवाद करते हुए डीजे बंद कराने को लेकर बहस की गई। पुलिस द्वारा बार-बार समझाइश देने के बावजूद आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए धमकी दी गई तथा धक्का-मुक्की एवं झूमाझटकी कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की गई। जिस पर थाना सिविल लाईन में आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 513/2026 धारा 296, 115(2), 221, 224, 132(ए), 191(1) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहो से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी विजय तांडी, विशाल ताण्डी, दीपक तांडी एवं भीम महानंद को चिन्हित कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है। कुछ आरोपी अभी फरार है जिनकी पतासाजी जारी है l

गिरफ्तार आरोपी

01.   विजय ताण्डी पिता उम्र 27 वर्ष पता जगन्नाथ नगर, पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

02.   विशाल ताण्डी पिता स्व. पतिराम तांण्डी उम्र 29 वर्ष पता जगन्नाथ नगर, पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

03.   दिपक ताण्डी पिता स्व. हाजीराम ताण्डी उम्र 36 वर्ष पता जगन्नाथ नगर, पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

04.   भीम महानंद पिता दुलीचंद महानंद उम्र 32 वर्ष पता जगन्नाथ नगर, पंडरी थाना सिविल लाईन रायपुर।

रायपुर कमिश्नरेट द्वारा कानून-व्यवस्था ड्यूटी में बाधा उत्पन्न करने एवं पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता/झूमाझटकी अथवा शांति व्यवस्था प्रभावित करने वाले कृत्यों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी रहेगी।

Crime