शिवनाथ-खारून के उफान और जलभराव के बीच एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन, 3 दिनों में 255 लोगों को सुरक्षित निकाला; दुर्ग से बेमेतरा तक जोखिमपूर्ण हालात में बचाव करने वाले 23 जवानों का हुआ सम्मान

शिवनाथ-खारून के उफान और जलभराव के बीच एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन, 3 दिनों में 255 लोगों को सुरक्षित निकाला; दुर्ग से बेमेतरा तक जोखिमपूर्ण हालात में बचाव करने वाले 23 जवानों का हुआ सम्मान

भारी अतिवृष्टि के दौरान 255 नागरिकों को सुरक्षित निकालने वाली एसडीआरएफ टीम सम्मानित

25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को भारी अतिवृष्टि से शिवनाथ, खारून नदियों एवं स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने पर बचाव अभियान चलाया गया।

दुर्ग एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में जलभराव के बीच एसडीआरएफ टीम ने जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में फंसे 255 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला।

बचाव कार्य में विशेष रूप से वृद्धजन, महिलाएं एवं छोटे बच्चे शामिल थे, जिन्हें सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया गया।

ग्राम पाहंदा, परसदा, जगदीशबाड़ी, ग्रीनहंट कॉलोनी, खुरमुड़ा, दनिया, डांडेसरा सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य किया गया।

कर्तव्य के प्रति तत्परता एवं आपदा के दौरान किए गए बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

दुर्ग : दिनांक 25, 26 एवं 27 सितंबर 2026 को दुर्ग जिले एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में भारी अतिवृष्टि के कारण नदियों एवं स्थानीय नालों का जलस्तर बढ़ने से उत्पन्न जलभराव की स्थिति में एसडीआरएफ टीम द्वारा बचाव एवं राहत कार्य किया गया।

भारी अतिवृष्टि के कारण शिवनाथ नदी, खारून नदी तथा लगभग 30 स्थानीय नालों में जलस्तर बढ़ने से कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई थी। आपदा की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ टीम द्वारा जलमग्न एवं जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में पहुंचकर बचाव कार्य किया गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा थाना कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम पाहंदा, परसदा एवं जगदीशबाड़ी, थाना अमलेश्वर क्षेत्र के ग्रीनहंट कॉलोनी एवं ग्राम खुरमुड़ा, थाना बोरी क्षेत्र के ग्राम दनिया, थाना पुलगांव क्षेत्र के ग्राम डांडेसरा सहित जिला बेमेतरा के बेरला एवं ग्राम अमलीडीहा क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य किया गया।

बचाव अभियान के दौरान 255 नागरिकों को सुरक्षित निकालकर राहत शिविरों तक पहुंचाया गया, जिनमें वृद्धजन, महिलाएं एवं छोटे बच्चे भी शामिल थे।

बचाव एवं राहत कार्य

एसडीआरएफ जवानों द्वारा प्रतिकूल मौसम एवं जलभराव की स्थिति में प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचकर नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया तथा आवश्यकता के अनुसार राहत शिविरों तक भेजने की कार्यवाही की गई।

सराहनीय कार्य

आपदा की स्थिति में तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ बचाव कार्य करने वाले एसडीआरएफ के 23 जवानों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

थाना पुलगांव – शिवनाथ नदी क्षेत्र

1. हवलदार 108 ईश्वर खरे

2. आरक्षक 259 राजेश नेताम

3. आरक्षक 305 रमेश कुमार

4. आरक्षक 63 गोपी पाटिल

5. सैनिक 261 राजू लाल

6. आरक्षक 45 राजेश यादव

7. आरक्षक 314 भानुप्रताप

8. आरक्षक 64 सूरज भांडेकर

9. सैनिक 396 डिल्हार देशमुख

10. आरक्षक 184 राजू महानंद

11. आरक्षक 191 चंद्रप्रकाश

12. आरक्षक 167 कुंजेश देशमुख

13. आरक्षक 182 राजेश साहू

14. आरक्षक 290 विनय यादव

15. सैनिक 182 महेश गंधर्व

16. सैनिक 159 भुनेश्वर

17. सैनिक 255 भीषम साहू

थाना कुम्हारी – खारून नदी क्षेत्र

18. आरक्षक 86 हेमराज मेरावी

19. आरक्षक 64 दिलीप कुमार

थाना भिलाई नगर – जयंती स्टेडियम, रूआबांधा

20. आरक्षक 11 दिनेश चंद्राकर

21. सैनिक 93 धर्मेन्द्र साहू

थाना नेवई – मड़ौदा डेम

22. आरक्षक 228 योगेश्वर साहू

23. सैनिक 189 रमेश कुमार

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अतिवृष्टि, बाढ़ एवं जलभराव की स्थिति में नदी, नाले एवं अन्य जलस्रोतों के समीप जाने से बचें। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें तथा आपदा की स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा संबंधित राहत एवं बचाव दल को सूचना दें।

दुर्ग पुलिस नागरिकों की सुरक्षा एवं आपदा की स्थिति में त्वरित राहत-बचाव कार्य के लिए निरंतर तत्पर है।

Chhattisgarh