बाइक चोरी का खुलासा! जयस्तंभ चौक से गायब Bajaj Pulsar N150 बरामद, CCTV और मुखबिरी के जरिए 33 वर्षीय आरोपी लकी साहू पुलिस के हत्थे चढ़ा

बाइक चोरी का खुलासा! जयस्तंभ चौक से गायब Bajaj Pulsar N150 बरामद, CCTV और मुखबिरी के जरिए 33 वर्षीय आरोपी लकी साहू पुलिस के हत्थे चढ़ा

दोपहिया वाहन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : विवरण – प्रार्थी दया शंकर पटेल ने थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 17.10.2025 को वह अपनी मो.सा. Bajaj Pulsar N150 क्रमांक CG-06-HB-8950 को जय स्तंभ चौक किरण होटल के सामने खड़ी कर लॉक कर गोल बजार  गया था। वापस आकर देखा तो उक्त वाहन खड़ी किये गये स्थान पर नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी की खड़ी उक्त दोपहिया वाहन को चोरी कर ले गया था, कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 175/2025 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना गोलबाजार पुलिस  द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की जाकर घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन किया गया था। प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही अन्य माध्यमों से अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

 इसी दौरान टीम के सदस्यों को चोरी की वाहन एवं आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण में शिव शंकर नेताम को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा वाहन चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।

आरोपी लकेश्वर उर्फ लकी साहू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की Bajaj Pulsar N150 वाहन क्रमांक CG-06-HB-8950 कीमती लगभग 25,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी – लकेश्वर उर्फ लकी साहू पिता स्व. भागवत साहू उम्र 33 वर्ष पता ग्राम खटिया पार्टी खटियापाटी थाना बालौदा बाजार भाटापारा हाल पता संतोषी नगर थाना टिकरापारा रायपुर

समस्त कार्यवाही में परिवीक्षाधीन उप पुलिस अधीक्षक अमित कोसमा, थाना प्रभारी थाना गोलबाजार उपनिरीक्षक पुणे सिंह जुर्री, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुनील कुमार कुजूर, आरक्षक 1545 संदीप सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही

Crime