मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन में ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के फलस्वरूप कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के चांपा-रायगढ़ सेक्शन के सक्ती-झाराडीह-खरसिया स्टेशनों के मध्य ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कमीशनिंग हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के फलस्वरुप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा |
विवरण इस प्रकार है –
रद्द होने वाली गाडियां :-
👉 दिनांक 02 नवम्बर 2026 को रायगढ़ से चलने वाली गाडी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
👉 दिनांक 02 नवम्बर 2026 को बिलासपुर से चलने वाली गाडी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी ।
आंशिक रूप से प्रभावित होने वाली गाड़ी:-
👉 दिनांक 02 नवम्बर 2026 को गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर गोंदिया-बिलासपुर-गोंदिया के मध्य चलेगी तथा बिलासपुर-झारसुगुड़ा-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी |

