पश्चिम रेलवे राजकोट मंडल में नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के फलस्वरूप बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी |
बिलासपुर : पश्चिम रेलवे राजकोट मंडल के जामवणथली-अलियावाडा सेक्शनों के मध्य चल रहे दोहरीकरण कार्य के अंतर्गत जामवणथली स्टेशन में ब्लॉक लेकर नॉन-इंटरलाकिंग का कार्य किया जाएगा | इसके फलस्वरूप दिनांक 02 नवम्बर 2026 को बिलासपुर से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22940 बिलासपुर-ओखा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया राजकोट-भक्तिनगर-वांसजालिया-कानालुस के रास्ते ओखा स्टेशन जाएगी । इस दौरान ये गाड़ी हापा एवं जामनगर स्टेशन नहीं जाएगी |

