डायल-112 की तत्परता से बची जान, सर्पदंश पीड़ित को समय पर मिला इलाज, 28 किलोमीटर दौड़कर पुलिस ने बचाई जिंदगी, अस्पताल पहुंचा पीड़ित,

डायल-112 की तत्परता से बची जान, सर्पदंश पीड़ित को समय पर मिला इलाज, 28 किलोमीटर दौड़कर पुलिस ने बचाई जिंदगी, अस्पताल पहुंचा पीड़ित,

छत्तीसगढ़ पुलिस की डायल-112 आपातकालीन सेवा ने एक बार फिर अपनी तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सर्पदंश से पीड़ित एक ग्रामीण को समय पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार उपलब्ध कराया।

दिनांक 22 जून 2026 को डायल-112 को सूचना प्राप्त हुई कि थाना एड़का क्षेत्रांतर्गत ग्राम बड़ागांव में एक व्यक्ति को सर्प ने काट लिया है। सूचना मिलते ही डायल-112 इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV) टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई और लगभग 28 किलोमीटर की दूरी तय कर मौके पर पहुंची।

पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए सर्पदंश पीड़ित को सुरक्षित रूप से वाहन में बैठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किसकोड़ो पहुंचाया, जहां उसे तत्काल उपचार हेतु भर्ती कराया गया। समय पर पुलिस सहायता एवं चिकित्सा सुविधा मिलने से पीड़ित को आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा सका और उसकी स्थिति सुरक्षित रही।

Chhattisgarh