सरगुजा में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान : नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, बस और ट्रक चालकों से वसूला गया 88 हजार रुपये जुर्माना, 44 वाहनों से प्रेशर हॉर्न जब्त.

सरगुजा में यातायात पुलिस का बड़ा अभियान : नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा, बस और ट्रक चालकों से वसूला गया 88 हजार रुपये जुर्माना, 44 वाहनों से प्रेशर हॉर्न जब्त.

डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर सरगुजा पुलिस द्वारा वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात नियमों के उल्लंघन किये जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 16 जून 2026 को सरगुजा यातायात पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन किये जाने पर 11 ट्रक चालकों एवं 33 बस चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 119(2) के तहत कार्रवाही की गई है तथा उपरोक्त वाहनों में प्रयुक्त प्रेशर हॉर्न को जप्त किया गया है तथा 11 ट्रक चालकों से 22000/-₹ और 33 बस चालकों से 66000/-₹ समन शुल्क की वसूली की गई है।

Crime