जमीन विवाद सुलझा, निर्माण अंतिम चरण में: सिंगीबहाल सब स्टेशन से बदल जाएगी दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था

जमीन विवाद सुलझा, निर्माण अंतिम चरण में: सिंगीबहाल सब स्टेशन से बदल जाएगी दर्जनों गांवों की बिजली व्यवस्था

सिंगीबहाल सब स्टेशन का काम अंतिम चरण में, जुलाई 2026 तक 10-11 ग्राम पंचायतों को मिलेगी बेहतर बिजली

जशपुर : विद्युत विभाग ने प्रकाशित खबर ष्3 साल बाद भी सब स्टेशन अधूरा, 10 ग्राम पंचायत अंधेरे मेंष् का खंडन किया है। विभाग के प्रतिवेदन के अनुसार तपकरा वितरण केंद्र के ग्राम सिंगीबहाल में 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।

 सिंगीबहाल 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र का निर्माण जांजगीर-चांपा के ठेकेदार ।ठ म्समबजतपबंसे द्वारा किया जा रहा है। पहले जमीन विवाद के कारण काम रुका था, पर प्रशासन के हस्तक्षेप से विवाद निपट गया। वर्तमान में ठेकेदार के कर्मचारी सब स्टेशन और 33 के.व्ही. लाइन निर्माण में लगे हैं। लाइन निर्माण में दोबारा विवाद की जानकारी है, जिसका निपटारा किया जा रहा है।

 विभाग ने ठेकेदार को 31 जुलाई 2026 तक सब स्टेशन निर्माण पूरा करने का टारगेट दिया है। विभाग का प्रयास है कि जुलाई 2026 के अंत तक काम पूरा हो जाए।

 सिंगीबहाल सब स्टेशन के ऊर्जीकृत होते ही आसपास की 10-11 ग्राम पंचायतों को बेहतर और नियमित विद्युत सुविधा मिलेगी।

Jashpur