75 रैपीडो चालकों को ट्रैफिक पुलिस की सख्त समझाइश! हेलमेट, स्पीड, लेन और सिग्नल नियमों पर जोर—यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च जिम्मेदारी

75 रैपीडो चालकों को ट्रैफिक पुलिस की सख्त समझाइश! हेलमेट, स्पीड, लेन और सिग्नल नियमों पर जोर—यात्रियों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च जिम्मेदारी

रैपीडो चालकों की यातायात कार्यालय में बैठक आयोजित

75 रैपीडो चालक हुए बैठक में शामिल

सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए दी गई समझाइश

यातायात नियमों की दी गई जानकारी

रायपुर : डीसीपी ट्रैफिक डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में रायपुर शहर में संचालित रैपीडो चालकों की यातायात कार्यालय, रायपुर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में यातायात नियमों के पालन, सड़क सुरक्षा एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था को लेकर अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

यातायात नियमों के पालन पर विशेष जोर: अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात राम कुमार बर्मन एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात कमलजीत पाटले द्वारा उपस्थित रैपीडो चालकों को वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने की समझाइश दी गई। चालकों को निर्धारित गति सीमा, सिग्नल एवं लेन अनुशासन का पालन करने तथा वाहन चलाते समय किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के संबंध में निर्देशित किया गया।

सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा की जानकारी: चालकों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिम्मेदारीपूर्वक वाहन संचालन करने, हेलमेट के उपयोग, मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा वाहन चलाते समय सड़क एवं आसपास के यातायात पर विशेष ध्यान देने के संबंध में समझाया गया। अधिकारियों ने कहा कि रैपीडो चालक स्वयं सुरक्षित रहें और यात्रियों सहित अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।

यातायात प्रशिक्षक द्वारा प्रशिक्षण: यातायात प्रशिक्षक टीके भोई द्वारा रैपीडो चालकों को यातायात नियमों एवं वाहन संचालन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित ड्राइविंग व्यवहार, यातायात संकेतों की जानकारी एवं सड़क पर अनुशासन बनाए रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं से चालकों को अवगत कराया गया। सभी चालकों को हेलमेट पहनने एवं सवारी के लिए भी एक अतिरिक्त हेलमेट रखने बताया गया।

75 रैपीडो चालक हुए शामिल, सहयोग की अपील: बैठक में कुल 75 रैपीडो चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा सभी चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी एवं अनुशासन के साथ वाहन चलाने तथा रायपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित बनाने में यातायात पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।

Chhattisgarh