जल संकट’ खबर के बाद विभाग की सफाई : मक्कापुर में 3 पावर पंप चालू, नया हैंडपंप भी किया गया स्थापित

जल संकट’ खबर के बाद विभाग की सफाई : मक्कापुर में 3 पावर पंप चालू, नया हैंडपंप भी किया गया स्थापित

मक्कापुर में 6 हैंड पंप स्थापित, 3 में पावर पंप भी चालू

जशपुर : समाचार पत्रों में प्रकाशित ’“जल नहीं, मिशन फेल, मक्कापुर में पानी के लिए रोजाना डेढ़ किलोमीटर का सफर”’ समाचार पर ’लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड जशपुर’ ने विभागीय प्रतिवेदन प्रस्तुत किया है।

कार्यपालन अभियंता के अनुसार ग्राम मक्कापुर की आबादी लगभग 200 है और यह सूखा प्रभावित जोन में आता है। विभाग द्वारा गांव में 06 नग हैंडपंप स्थापित किए गए हैं। वर्तमान में 3 हैंड पंप कार्यरत हैं। शेष 03 में ग्राम पंचायत द्वारा पावर पंप स्थापित कर संचालित किए जा रहे हैं। समस्या ग्रस्त स्थल पर नलकूप खनन कर नया हैंडपंप भी स्थापित किया गया है। विभाग ने बताया कि मक्कापुर में पेयजल व्यवस्था के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

Jashpur