हेलमेट खरीदने से पहले जरूर जांचें BIS Care App और CML नंबर! बलौदाबाजार में छात्रों को सिखाए गए असली ISI मार्क पहचानने के तरीके, घायलों की मदद पर ₹25 हजार का प्रोत्साहन

हेलमेट खरीदने से पहले जरूर जांचें BIS Care App और CML नंबर! बलौदाबाजार में छात्रों को सिखाए गए असली ISI मार्क पहचानने के तरीके, घायलों की मदद पर ₹25 हजार का प्रोत्साहन

बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं परिवहन विभाग की संयुक्त पहल: दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय में मानक हेलमेट की पहचान एवं सुरक्षित उपयोग पर तकनीकी कार्यशाला आयोजित

भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), रायपुर के विशेषज्ञ द्वारा BIS Care App एवं CML नंबर के ज़रिए असली (ISI Mark) हेलमेट पहचानने की दी गई विस्तृत जानकारी

यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति और साइबर फ्रॉड से बचाव के प्रति छात्र-छात्राओं को किया गया जागरूक

‘राहवीर योजना’ (₹25,000 प्रोत्साहन राशि) एवं ‘पीएम राहत योजना’ (₹1.50 लाख तक कैशलेस इलाज) की दी गई विस्तृत जानकारी, दुर्घटना में घायलों की मदद करने की अपील

बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक बलौदाबाजार-भाटापारा गौरव राय (भा.पु.से.) के कुशल निर्देशन, में आम नागरिकों को यातायात सुरक्षा मानकों के प्रति जागरूक करने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में त्योहारों के दौरान बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को दाऊ कल्याण सिंह महाविद्यालय बलौदाबाजार में बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस एवं परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

​मानक हेलमेट की पहचान एवं तकनीकी गुणवत्ता पर विशेष सत्र:- ​कार्यशाला में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), रायपुर शाखा के रिसोर्स पर्सन जलज राजपूत ने छात्र-छात्राओं को अमानक हेलमेट के खतरों से आगाह करते हुए ISI मार्क वाले प्रमाणित हेलमेट की पहचान के संबंध में तकनीकी जानकारी दी:

1. ​BIS Care App एवं CML नंबर:- छात्रों को बताया गया कि हेलमेट पर अंकित CML नंबर के माध्यम से BIS Care App द्वारा उसकी प्रामाणिकता की जांच कैसे की जा सकती है।

2. ​वाइजर व स्ट्रैप की गुणवत्ता:- आँखों और चेहरे की सुरक्षा के लिए सही वाइजर (Visor) के चयन तथा दुर्घटना के दौरान सिर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्ट्रैप/बेल्ट को सही तरीके से कसकर बांधने की प्रक्रिया समझाई गई।

​यातायात नियम, ई-चालान एवं साइबर सुरक्षा पर मार्गदर्शन:- यातायात शाखा प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार बैगा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि दोपहिया वाहन पर अनिवार्य रूप से मानक हेलमेट एवं चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का उपयोग करें।

1. ​दंडात्मक प्रावधान:- तीन सवारी (ट्रिपल राइडिंग), स्टंटबाजी, बिना लाइसेंस वाहन चलाने तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान एवं सिटी सर्विलांस कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी/कार्रवाई से अवगत कराया गया।

2. ​नशा मुक्ति एवं साइबर जागरूकता:- कार्यशाला में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने तथा बढ़ते डिजिटल अपराधों/साइबर ठगी से बचने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए।

​जनकल्याणकारी योजनाओं (राहवीर एवं पीएम राहत) का प्रचार:- सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने के उद्देश्य से शासन की दो प्रमुख योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई:

1. ​राहवीर योजना:- दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन आवर’ के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार (गुड सेमेरिटन) को शासन द्वारा ₹25,000/- तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का प्रावधान है।

2. ​पीएम राहत योजना:- सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों के त्वरित उपचार हेतु निर्धारित पात्रतानुसार ₹1.50 लाख तक के कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाती है।

​बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे अपनी व अपनों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें, प्रमाणित मानक हेलमेट पहनें और सड़क दुर्घटना के समय घायलों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहें।

Chhattisgarh