संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : अंबिकापुर में चार गुम इंसान सकुशल बरामद, परिवारों को मिली राहत, थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार गुमशुदा लोगों को खोजकर सौंपा परिजनों को, परिजनों ने पुलिस के प्रति जताया आभार.

संवेदनशील पुलिसिंग की मिसाल : अंबिकापुर में चार गुम इंसान सकुशल बरामद, परिवारों को मिली राहत, थाना कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार गुमशुदा लोगों को खोजकर सौंपा परिजनों को, परिजनों ने पुलिस के प्रति जताया आभार.

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान संबंधी रिपोर्ट पर लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैं। इसी क्रम में दिनांक 07 फरवरी 2026 को प्रार्थी थाना कोतवाली अंबिकापुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि घटना दिनांक 05 फरवरी 2026 को प्रार्थी की माँ घर से कहीं चली गयी है, जिसका आस-पड़ोस एवं रिश्तेदारों में पत्ता तलाश किया गया, जो नहीं मिल रही है। पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं। महिला गुम इंसान घर से जाने के बाद अपने परिजनों के पास थी, जिसे दस्तायाब किया गया है।

थाना कोतवाली के दूसरे प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 03 दिसंबर 2025 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि घटना दिनांक 29 नवंबर 2025 को प्रार्थी की पत्नी घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं, आस-पास खोजने से नहीं मिल रही है। पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, महिला गुम इंसान घर से जाने के बाद अपने परिजनों के पास थी, जिसे दस्तायाब किया गया है।

थाना कोतवाली के तीसरे प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 03 मार्च 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि घटना दिनांक 02 मार्च 2026 को प्रार्थी का लड़का घर से बिना बताये कहीं चला गया हैं, आस पास खोजने से नहीं मिल रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा गुम इंसान मामले में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम इंसान को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं, थाना कोतवाली के चौथे प्रकरण में प्रार्थी द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 09 मार्च 2026 को प्रार्थी की पत्नी अपने बच्चे को साथ लेकर घर से बिना बताये कहीं चली गई हैं, आस पास खोजने से नहीं मिल रही हैं। पुलिस टीम द्वारा महिला के मामले में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला गुम इंसान एवं बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया हैं।

Chhattisgarh