जशपुर की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण की दिशा में निर्णायक कदम: कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विकासखंडों से पुरातात्विक स्थलों की विस्तृत सूची तैयार कर तत्काल प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

जशपुर की प्राचीन धरोहरों के संरक्षण की दिशा में निर्णायक कदम: कलेक्टर रोहित व्यास ने सभी विकासखंडों से पुरातात्विक स्थलों की विस्तृत सूची तैयार कर तत्काल प्रस्ताव भेजने के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जशपुर के चिन्हांकित पुरातत्व जगहों की सूची बनाने के दिए निर्देश

पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जानकारी भेजने के लिए कहा

जिला पुरातत्व समिति की बैठक संपन्न

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला पुरातत्व समिति की बैठक आयोजित की गई। और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेजने के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, डिप्टी कलेक्टर श्री प्रशांत कुशवाहा और जिला पुरातत्व समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को जशपुर के सभी विकास खंडों में चिन्हांकित पुरातत्व जगह को सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। ताकि संबंधित विभाग को जानकारी भेजी जा सके और जशपुर के पुरातत्व धरोहर को सहेज कर रखा जा सके।

विधायक श्रीमती रायमुनि भगत ने जशपुर विकास खंड के कुछ पुरातत्व जगह का नाम का सुझाव भी दिए हैं। इनमें ग्वालिन सन्ना देवकोना तमता आदि जगहों का भी नाम पुरातत्व धरोहर की चर्चा की गई है।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को जशपुर विकास खंड के चिन्हांकित पुराने मंदिरों के जीर्णोद्धार के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने समिति के सदस्यों को पुरातत्व वाली जगहों का अवलोकन कर उस जगह की विशेषता और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी संग्रहीत करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा जिन गांवों में प्राचीन पुरातत्व धरोहर हैं वहां पर ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव लेकर उस जगहों को संरक्षित और सुरक्षित रखने के लिए कहा है।

समिति के सदस्यों ने अपने अपने सुझाव भी दिए हैं। इनमें पर्यटन स्थल खुड़िया रानी, भैरव पहाड़ मंदिर,रानी कम्बो, आदि अन्य महत्वपूर्ण जगह के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई है।

Jashpur