छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल तक पुलिस ने बिछाया जाल, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार! तकनीकी जांच से मिला सुराग, पीड़िता सकुशल बरामद

छत्तीसगढ़ से पश्चिम बंगाल तक पुलिस ने बिछाया जाल, नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार! तकनीकी जांच से मिला सुराग, पीड़िता सकुशल बरामद

दुष्कर्म के मामले में आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार।

थाना गांधीनगर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही।

आरोपी द्वारा पीड़िता कों बहला फुसला कर भगा ले जाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना कों दिया गया था अंजाम।नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

अम्बिकापुर : दिनांक 16/02/26 कों नाबालिग पीड़िता अपने घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। जिसका परिजनों द्वारा पता तलाश किया गया जो नहीं मिली, परिजनों द्वारा किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिग कों बहाल फुसला कर ले जाने की शंका व्यक्त किया गया, परिजनों की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 137/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर पुलिस टीम कों पश्चिम बंगाल रवाना किया गया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से आरोपी सुजाय मंडल के कब्जे से नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता से पूछताछ किये जाने पर आरोपी द्वारा पीड़िता कों शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने, अपने पास रखने और जबरन दुष्कर्म की घटना कारित करना बताया गया जिससे पीड़िता गर्भवती है। मामले में धारा 87, 65(1) बी.एन.एस. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4,6 जोड़ी गई, आरोपी सुजाय मंडल पिता उत्तम मंडल उम्र 25 साल निवासी शिमूलदंगा थाना शक्तिपुर जिला मुर्शिदाबाद पश्चिम बंगाल से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपी कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा,प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय माकण्डेय, सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुजूर, सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, आरक्षक आनंद प्रकाश केरकेट्टा, अमीर सिंह, केवल साहू सक्रिय रहे।

Crime