अब रायपुर पुलिस हर सुबह देगी सुरक्षा का अलर्ट! ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’ से बदलेगी सुप्रभात की तस्वीर, साइबर ठगी से लेकर अपराध और यातायात नियमों तक मिलेगी रोज नई जानकारी

अब रायपुर पुलिस हर सुबह देगी सुरक्षा का अलर्ट! ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’ से बदलेगी सुप्रभात की तस्वीर, साइबर ठगी से लेकर अपराध और यातायात नियमों तक मिलेगी रोज नई जानकारी

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की नई जन-जागरूकता पहल

नागरिकों की सुरक्षा सतर्कता और सजगता के लिए शुरू हुई सुप्रभात संदेश श्रृंखला ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’

प्रतिदिन एक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट आप तक पहुचेगी आम जनता तक, सोशल मीडिया (ह्वाट्सऐप फेसबुक इंस्टाग्राम)के माध्यम से नवीन जागरूकता संदेश के साथ

अब रायपुर के नागरिकों की सिर्फ सुप्रभात नहीं ,अपितु  होगी जागरूक सुप्रभात

राजधानी के नागरिकों को दिन की शुरुआत में ही अपराध की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और सामान्य जन-सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना मुख्य उद्देश्य

रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला कर कमलों से हुई आज इस अभियान की शुरुआत

रायपुर : नागरिकों की सुरक्षा, सतर्कता और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा एक विशेष जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के तहत प्रतिदिन सुबह गुड मॉर्निंग रायपुर शीर्षक से सुप्रभात संदेश श्रृंखला जारी की जाएगी।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य राजधानी के नागरिकों को दिन की शुरुआत में ही अपराध की रोकथाम, साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों और सामान्य जन-सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराना है।

पहल के मुख्य बिंदु:

दैनिक जागरूकता संदेश:- प्रतिदिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स (फेसबुक, एक्स/ट्विटर, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम आदि) और अन्य माध्यमों से संक्षिप्त, व्यावहारिक और विचारोत्तेजक संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

साइबर सुरक्षा पर फोकस:- लगातार बढ़ते ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया प्रोफाइल आदि से बचाव के ठोस टिप्स साझा किए जाएंगे।

यातायात एवं सड़क सुरक्षा:- हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य प्रयोग, ओवर-स्पीडिंग से बचाव और प्रमुख यातायात नियमों के पालन के लिए नागरिकों को प्रेरित किया जाएगा।

महिला, वरिष्ठ नागरिक एवं बाल सुरक्षा:-  समाज के संवेदनशील वर्गों की सुरक्षा, हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी और आपातकालीन सहायता प्रणाली से संबंधित जागरूकता बढ़ाई जाएगी।

सजग नागरिक नेटवर्क:- शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने हेतु नागरिकों को प्रोत्साहित करना, ताकि अपराध पर समय रहते रोक लगाई जा सके।

रायपुर पुलिस कमिश्नर का संदेश:– “एक सुरक्षित और अपराधमुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और नागरिकों का तालमेल सबसे महत्वपूर्ण है। ‘गुड मॉर्निंग रायपुर’ पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि हर नागरिक सतर्क रहे और अपने दैनिक जीवन में सुरक्षा उपायों को स्वाभाविक रूप से अपनाए। सजग नागरिक ही एक सुरक्षित रायपुर की नींव हैं।”

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अपील:- रायपुर पुलिस कमिश्नरेट शहर के सभी प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों और मीडिया जगत से अपील करता है कि इस जन-हितैषी अभियान से जुड़ें और संदेशों को अधिक से अधिक लोगों तक साझा कर शहर को सुरक्षित बनाने में सहयोग करें।

Chhattisgarh