आपसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, छेनी से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश! लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

आपसी विवाद ने लिया खौफनाक रूप, छेनी से वार कर उतारा मौत के घाट, फिर शव को ठिकाने लगाने की कोशिश! लखनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद

हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम की कार्यवाही।

आपसी वाद विवाद के दौरान आरोपियों द्वारा मृतक कों गंभीर चोट कारित कर की गई थी हत्या।

आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छेनी किया गया जप्त।

गंभीर अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त वैधानिक कार्यवाही।

अम्बिकापुर : दिनांक 02/11/26 को शाम करीब 07:30 बजे मुकेश चौधरी एवं धर्मेंद चौधरी का मृतक अंगद राम चौधरी से वाद विवाद हुआ था, इस दौरान आरोपियों द्वारा मृतक के साथ मारपीट की गई। आरोपियों द्वारा छेनी से मृतक के सिर व शरीर पर गंभीर चोट कारित किया गया, जिससे मृतक की मौक़े पर ही मौत हो गई, और आरोपियों द्वारा मृतक के शव को बाड़ीनुमा स्थान पर फेंक दिया गया। ​घटना की सूचना मिलने पर थाना लखनपुर में देहाती नालसी एवं अपराध क्रमांक 286/2026, धारा 103(1), 3(5) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) मुकेश चौधरी आत्मज श्याम लाल चौधरी उम्र 23 वर्ष (02) धर्मेन्द्र चौधरी आत्मज स्व. चन्दर लाल चौधरी उम्र 26 वर्ष साकिन रजपुरीकला टिकरापारा थाना लखनपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर बताये कि घटना दिनांक कों मृतक से वाद विवाद हुआ था जो आरोपियों द्वारा आवेश में आकर मृतक कों छेनी से गंभीर चोट कारित कर हत्या करना स्वीकार किया गया, आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त छेनी जप्त किया गया है, आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण में आरोपियों कों गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई,सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, बैजनाथ राम लकड़ा, प्रधान आरक्षक पीताम्बर सिंह, विवेक पाण्डेय, आरक्षक दशरथ राजवाड़े, शिवमंगल पैकरा, राजेंद्र लकड़ा सक्रिय रहे।

Crime