चाकू दिखाकर लूट, वारदात के बाद फरार हुए चारों! पंडरी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; लूटा गया मोबाइल बरामद

चाकू दिखाकर लूट, वारदात के बाद फरार हुए चारों! पंडरी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, 3 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में; लूटा गया मोबाइल बरामद

थाना पंडरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट के प्रकरण में 01 आरोपी गिरफ्तार, 03 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में, लूटा गया मोबाइल बरामद

थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 366/2026, धारा 309(6) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण में आरोपी मोहित भरतरा को गिरफ्तार किया गया।

घटना में कुल 04 व्यक्ति शामिल थे, जिनमें 01 आरोपी एवं 03 विधि से संघर्षरत बालक हैं।

प्रार्थी का मोबाइल फोन एवं ₹2,000 नगद लूटे जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।

आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया।

प्रकरण के खुलासे एवं लूटा गया मोबाइल बरामद करने में थाना पंडरी पुलिस तथा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट का विशेष योगदान रहा।

रायपुर : दिनांक 26.10.2026 को शाम लगभग 06:30 बजे प्रार्थी अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से भनपुरी से काम करके वापस लौट रहा था। इसी दौरान चंद्रशेखर नगर, लोधीपारा स्थित राम जानकी मंदिर रेलवे फाटक के पास चार लड़कों ने उन्हें रोक लिया। मोबाइल फोन लेने के बाद वापस नहीं करने पर विवाद हुआ। इस दौरान आरोपियों ने प्रार्थी के मित्र के साथ मारपीट की तथा चाकू दिखाकर धमकाया। आरोपियों में से एक ने चाकू से प्रार्थी के मित्र की पीठ पर चोट पहुँचाई। इसके बाद प्रार्थी का मोबाइल फोन एवं ₹2,000 नगद लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पंडरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। थाना पंडरी पुलिस द्वारा एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के सहयोग से त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित भरतरा एवं तीन विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता का पता लगाया गया। आरोपी मोहित भरतरा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन बरामद किया गया। घटना में प्रयुक्त चाकू भी एक विधि से संघर्षरत बालक से बरामद कर जप्त किया गया।

प्रकरण में आरोपी मोहित भरतरा को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजने की कार्रवाई की गई तथा तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर बाल न्यायालय/किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। इनमें से एक बालक पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलग्न रहा है।

Crime