झाराडीह समपार वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु बंद रहेगी |
बिलासपुर : रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के अंतर्गत खरसिया-झाराडीह स्टेशनों के मध्य किमी. 624/05A-07A पर स्थित मानव सहित समपार संख्या 316 (झाराडीह फाटक) को दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को रात 20.00 बजे से 30 अक्टूबर 2026 को सुबह 08.00 बजे तक वार्षिक मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद करने का निर्णय लिया गया है। उक्त समपार पर मरम्मत कार्य के दौरान सड़क यातायात के लिए वैकल्पिक मार्ग खरसिया फाटक से उपलब्ध है।
रेल प्रशासन आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए खेद प्रकट करता है एवं सहयोग की आशा करता है।

