मोटरसाइकिल चोरी करने वाले नाबालिगों के गिरोह का खुलासा, 05 विधि से संघर्षरत बालक शामिल, चोरी की 02 मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटरसाइकिल बरामद
थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1138/2026, धारा 303(2), 112 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के प्रकरण में विवेचना के दौरान पाँच विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई।
प्रकरण में रांवाभाठा मेटल पार्क के पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल स्प्लेंडर के साथ बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चोरी की गई एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद।
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PB 8368 को भी जप्त किया गया।
आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर पाँचों विधि से संघर्षरत बालकों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
रायपुर : दिनांक 18.10.2026 की रात्रि को प्रार्थी राजेश ध्रुव की मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस मेटल पार्क, रांवाभाठा रोड के किनारे से चोरी हो गई थी। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 1138/2026, धारा 303(2), 112 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से प्राप्त सूचना एवं पूछताछ के आधार पर पाँच विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आई । पांचों नाबालिगों के कब्जे से रांवाभाठा मेटल पार्क से चोरी की गई मोटरसाइकिल तथा बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 PB 8368 को भी जप्त किया गया।
प्रकरण में पाँचों विधि से संघर्षरत बालकों के विरुद्ध अपराध से संबंधित साक्ष्य पाए जाने पर आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

