कुछ सेकंड की लापरवाही और उजड़ गए परिवार! सीतापुर, उदयपुर से लखनपुर तक सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता, अब सरगुजा पुलिस की दोटूक अपील—हेलमेट पहनें, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है

कुछ सेकंड की लापरवाही और उजड़ गए परिवार! सीतापुर, उदयपुर से लखनपुर तक सड़क हादसों ने बढ़ाई चिंता, अब सरगुजा पुलिस की दोटूक अपील—हेलमेट पहनें, क्योंकि घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है

जिंदगी अनमोल है, हेलमेट पहनकर वाहन चलाये और सुरक्षित घर लौटें, परिवार की खुशियों को बचाएं।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने हालिया दिनों में हुई सड़क दुर्घटनाओ के मामलो कों संज्ञान में लेकर जारी कि अपील।

अपने परिवार की खातिर नियमों का करें पालन, परिवार कों ना करें मरहूम, हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाये।

अक्सर जरा सी लापरवाही और हेलमेट न पहनने की आदत के कारण सड़क हादसों के शिकार हो रहे नागरिक।

सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी कमी लाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों कों अभियान चलाकर नागरिकों कों जागरूक करने दिए गए है दिशा निर्देश।

पुरुष हों या कामकाजी महिलाएं, जब भी दोपहिया वाहन चलाएं या उस पर सवार हों, हेलमेट ISI मार्क वाला अवश्य पहनें।

​अम्बिकापुर : किसी भीं व्यक्ति का जीवन केवल उसका अपना नहीं है, यह आपके माता-पिता, बहन-भाई, जीवनसंगिनी और आपके मासूम बच्चों की पूरी दुनिया है। जब आप घर से बाहर निकलते हैं, तो आपके परिवार की आंखें आपकी सुरक्षित वापसी का इंतजार करती हैं। लेकिन हाल के दिनों में हुई कुछ दर्दनाक सड़क दुर्घटनाओं ने कई परिवारों कों मरहूम किया है, अक्सर जरा सी लापरवाही और हेलमेट न पहनने की आदत के कारण परिवार के हंसते-खेलते चिराग बुझ गए हैं।

हाल ही में हुई एक दुखद घटना सीतापुर थाना छेत्र में हुई जिसमे 02 पुरुष बिना हेलमेट के वाहन चला रहे थ। एक अनापेक्षित दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी जान चली गई। आज वह परिवार अपनो का साया उठने का असहनीय दर्द झेल रहा है।​ एक अन्य हृदयविदारक मामले में, एक थाना उदयपुर के ग्राम दावा में 02 युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए जिसमे सिर पर लगी गंभीर चोट के कारण उनकी जान चली गई, कुछ सेकंड की जल्दी और बिना सुरक्षा के सफर ने पूरे परिवार को उम्रभर का रोना दे दिया है। और एक अन्य मामले में थाना लखनपुर अंतर्गत लहपटरा में 04 युवक अनापेक्षित सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी मामलो में वाहन चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। इन घटनाओं से हमें यह सीख लेनी चाहिए कि सड़क पर आपकी सुरक्षा ही आपके परिवार की सबसे बड़ी ढाल है।

डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने सड़क दुर्घटनाओ से हो रही जनहानि कों संज्ञान में लेकर सभी थाना चौकी प्रभारियों कों नागरिकों कों हेलमेट पहनने के लिए जागरूक करने के लिए अभियान चलाने के दिशा निर्देश दिए है जिससे सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी कमी लाई जा सके एवं जनहानि रोकी जाए, साथ ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा ने नागरिकों से अपील जारी कर कहा है कि नागरिक जिम्मेदार बनें, चाहे चालक पुरुष हों या कामकाजी महिलाएं, जब भी दोपहिया वाहन चलाएं या उस पर सवार हों, हेलमेट ISI मार्क वाला अवश्य पहनें और उसकी स्ट्रिप ठीक से बांधें। हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि यह आपकी जिंदगी का रक्षक है।

परिवार के वास्ते ख्याल रखें:- याद रखें, घर पर आपकी मां, आपकी बहन, आपके भाई और आपके बच्चे आपका इंतजार कर रहे हैं। किसी भी बच्चे को उसके पिता या माता के साये से मरहूम न करें। अपने परिवार की खातिर नियमों का पालन करें।

अपनों को प्रोत्साहित करें:- अपने परिवार के सदस्यों, दोस्तों और सहपाठियों को भी हमेशा हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें। सड़क सुरक्षा को अपनी आदत और संस्कृति बनाएं।

गति नियंत्रण में रखें:- वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें और तय गति सीमा का पालन करें।

संकल्प लें:-​”आज ही संकल्प लें कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन को हाथ नहीं लगाएंगे। आपकी सुरक्षित यात्रा ही आपके परिवार की असली खुशी है।”

​यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और अपने परिवार के साथ खुशहाल जीवन जिएं।

Chhattisgarh