दीपावली त्यौहार के मद्देनजर व्यपारी संगठनों का लिया गया बैठक । 2-व्यापारियों द्वारा रोड किनारे पीली पट्टी के बाहर टेंट एवं अन्य सामान रोड में नहीं लगाने पर दी गई समझाईश ।
बिलासपुर : दिनांक 26.10.26 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.). के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली प्रभारी द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने, बाजारों में भीड नियंत्र एवं आम नागरिगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न व्यपारी के संगठनों के पदाअधिकारियों एवं व्यपारियों की बैठक आयोजित की गई, बैठक में दीपावली के दौरान बाजारों में बढने वाली भीड को देखते हुए व्यापारियों को आवश्यक दिशा निर्देश एवं समझाइश दी गई कि वे अपनी दुकानों को पीली पट्टी के बाहर सड़क तक समान न फलायें एवं सडक पर टेंट एवं अन्य कोई सामग्री न रखें जिससे यातायात बाधित न हो और नागरिकों को आने जाने में परेशानी न हो, पुलिस ने व्यापारी संगठनों से अपील की कि वे दीपावली पर्व के दौरान यातायात व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करे जिससे आम जनों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

