संडे मार्केट से नंदोरी पुल तक पुलिस की दबिश, चाकू लेकर लोगों को डराने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; दोनों के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

संडे मार्केट से नंदोरी पुल तक पुलिस की दबिश, चाकू लेकर लोगों को डराने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार; दोनों के कब्जे से बटनदार चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई

चाकू लेकर घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों के कब्जे से एक-एक चाकू बरामद, आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध

थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र के संडे मार्केट चरोदा एवं ग्राम नंदोरी पुल के पास की गई कार्रवाई ।

सार्वजनिक स्थानों पर चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने की सूचना पर पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

दोनों आरोपियों को भेजा गया रिमांड पर

दुर्ग : दिनांक 26.10.2026 को थाना पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों, संडे मार्केट चरोदा एवं ग्राम नंदोरी पुल के पास दो व्यक्ति अपने पास धारदार बटनदार चाकू रखकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से एक-एक धारदार बटनदार चाकू बरामद किया गया। बरामद चाकुओं को विधिवत जप्त कर निम्नानुसार कार्रवाई की गई—

आरोपी भोलू बघेल: अपराध क्रमांक 611/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

आरोपी अविनाश पोर्ते: अपराध क्रमांक 612/26, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट।

दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया ।

घटना का उद्देश्य:- प्राप्त सूचना के अनुसार, आरोपी धारदार बटनदार चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को डराने-धमकाने तथा भय का माहौल उत्पन्न करने की गतिविधि में संलिप्त पाए गए।

आरोपियों का विवरण

(1) भोलू बघेल उम्र 19 वर्ष, निवासी रामनगर, गोखुल नगर, थाना गुढ़ियारी, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़)।

(2) अविनाश पोर्ते उम्र 18 वर्ष, निवासी आदिवासी नगर, छावनी स्कूल के पास, थाना छावनी, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री:- 02 धारदार बटनदार चाकू

अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि सार्वजनिक स्थानों पर धारदार हथियार लेकर न घूमें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवैध हथियार संबंधी गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस को दें। कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

Crime