चुनावी मतपेटियों की चोरी से दुर्ग में मचा हड़कंप! पुलिस ने चोर और खरीदने वाले कबाड़ी को दबोचा, ई-रिक्शा समेत 6 मतपेटियां बरामद—बाकी 4 कहां गईं?

चुनावी मतपेटियों की चोरी से दुर्ग में मचा हड़कंप! पुलिस ने चोर और खरीदने वाले कबाड़ी को दबोचा, ई-रिक्शा समेत 6 मतपेटियां बरामद—बाकी 4 कहां गईं?

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

मतपेटी चोरी करने वाला आरोपी एवं चोरी की मतपेटियां खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार।

चोरी की गई मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जप्त।

दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

दुर्ग : दिनांक 18.10.2026 को प्रार्थी राजू सारथी, पिता स्व. श्यामलाल सारथी, उम्र 48 वर्ष, निवासी उजाला भवन के पीछे, संतराबाड़ी, दुर्ग, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़), द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह चुनाव कार्य की तैयारी हेतु ड्यूटी पर उपस्थित था। इसी दौरान लगभग 11:00 बजे ग्रामीण यांत्रिकी सेवा कार्यालय के चौकीदार ने कार्यालय में आकर बताया कि एक व्यक्ति पेटी उठाकर ले जा रहा है। जानकारी मिलने पर कार्यालय से बाहर निकलकर देखने पर पेटी ले जाने वाला अज्ञात व्यक्ति वहां नहीं मिला। इसके पश्चात स्थानीय निर्वाचन कार्यालय के मतपेटी रखने के गोदाम में जाकर जांच करने पर 10 मतपेटियां, कुल कीमत 10,000/- रुपये, गायब पाई गईं।

उक्त घटना के संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी पत्र क्रमांक 642/स्था.निर्धा./2026/दुर्ग, दिनांक 18.10.2026, प्रस्तुत किया गया। प्रथम दृष्टया अपराध घटित होना पाए जाने पर थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 602/2026, धारा 331(2), 305(e) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई कि युशु यादव नामक व्यक्ति द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर उसने घटना कारित करना स्वीकार किया। तत्पश्चात विधिवत गिरफ्तार कर उसका मेमोरेंडम कथन लिया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा वाहन क्रमांक CG 07 CR 0648, कीमत 70,000/- रुपये, एवं नगदी 200/- रुपये जप्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

आरोपी युशु यादव ने अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि चोरी की गई मतपेटियां उसने गयानगर निवासी देवानंद सोनी की कबाड़ी दुकान में बेची थीं। उक्त कथन के आधार पर देवानंद सोनी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसके द्वारा चोरी की मतपेटियां खरीदना बताया गया। उसके कब्जे से 06 नग मतपेटियां, कीमत 6,000/- रुपये, जप्त की गईं तथा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध अपराध से संबंधित पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

घटना स्थल:- स्थानीय निर्वाचन कार्यालय, मतपेटी रखने का गोदाम, दुर्ग।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम एवं पते

1. युशु यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मिलपारा, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

2. देवानंद सोनी, उम्र 65 वर्ष, निवासी गयानगर, वार्ड नंबर 03, गली नंबर 03, दुर्ग, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग, जिला दुर्ग (छत्तीसगढ़)।

जप्त सामग्री

1. चोरी की गई 06 नग मतपेटियां — कीमत 6,000/- रुपये।

2. घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा वाहन क्रमांक CG 07 CR 0648 — कीमत 70,000/- रुपये।

3. नगदी रकम — 200/- रुपये।

कुल जप्त मशरूका की कीमत — 76,200/- रुपये।

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी की घटना में संलिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई मशरूका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन जप्त किया गया।

दुर्ग पुलिस की अपील:- दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी चोरी की संपत्ति को बिना वैध दस्तावेज एवं उचित सत्यापन के न खरीदें। चोरी की संपत्ति खरीदना या उसे रखने में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की संपत्ति के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें।

Crime