“प्रभावशाली लोगों से सीधा संपर्क” का दावा, गृहमंत्री का निज सहायक होने की फर्जी पहचान और फिर नौकरी का सौदा—25 लाख की ठगी का खुलासा — रायपुर में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 लोगों को बनाया शिकार, ट्रांसफर कराने के नाम पर भी वसूले पैसे

“प्रभावशाली लोगों से सीधा संपर्क” का दावा, गृहमंत्री का निज सहायक होने की फर्जी पहचान और फिर नौकरी का सौदा—25 लाख की ठगी का खुलासा — रायपुर में दो आरोपी गिरफ्तार, अब तक 15 लोगों को बनाया शिकार, ट्रांसफर कराने के नाम पर भी वसूले पैसे

सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों द्वारा स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना बताकर झांसा देकर प्रार्थी से किये है धोखाधड़ी।

थाना सिविल लाईन पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।

रायपुर : प्रार्थी बोस्टो तांडी ने थाना सिविल लाईन मैं  रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी संतराम यादव एवं आदित्य मोहन पंडा के द्वारा इसे शासकीय नौकरी लगाने का झांसा देकर स्वयं को प्रभावशाली व्यक्तियों से संपर्क होना  तथा आदित्य के द्वारा स्वयं को माननीय गृहमंत्री का निज सहायक  होने का झूठा पहचान बता कर 70000/  रूपये लेकर नौकरी नही लगाया और इसके साथ साथ अन्य लोगो से भी रूपये लेकर धोखाधड़ी किया गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 528/2026 धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) बी.एन.एस. दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी सहित गवाहो से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपी

01. आदित्य मोहन पण्डा पिता अनिल पण्डा उम्र 23 साल वर्तमान पता कमल विहार रायपुर

2. संतराम यादव पिता बलराम यादव उम्र 38 साल पता हिमालया हाईट्स देवपुरी रायपुर

को पुलिस हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ करने पर अभी तक आरोपियों द्वारा इसी प्रकार से करीब 15 लोगों के साथ करीब 25 लाख की  अन्य लोगो से भी नौकरी लगाने, transfer कराने के नाम पर रूपये लेकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किये है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी है l

आरोपियो के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 528/2026 धारा 318(2), 319(2), 336(3), 340, 3(5) बी.एन.एस. के तहत की गई है कार्यवाही।

Crime