अबूझमाड़ के मंडाली गांव में ‘माड़ मैत्री’ की नई पहल, सुरक्षा के साथ पशुओं के इलाज तक पहुंची पुलिस और ITBP की टीम — 72 पशुओं की जांच-उपचार, ग्रामीणों को बांटी गई जरूरी दवाइयां; भरोसे और जनसेवा की मजबूत हुई कड़ी

अबूझमाड़ के मंडाली गांव में ‘माड़ मैत्री’ की नई पहल, सुरक्षा के साथ पशुओं के इलाज तक पहुंची पुलिस और ITBP की टीम — 72 पशुओं की जांच-उपचार, ग्रामीणों को बांटी गई जरूरी दवाइयां; भरोसे और जनसेवा की मजबूत हुई कड़ी

माड़ मैत्री अभियान के तहत नारायणपुर पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की संयुक्त पहल

ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित

72 पशुओं की जांच एवं उपचार, ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां वितरित

नारायणपुर : पुलिस एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत दिनांक 06.10.2026 को ओरछा क्षेत्र के मंडाली गांव में संयुक्त रूप से पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह पहल अबूझमाड़ के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्थानीय ग्रामीणों के साथ समन्वय एवं विश्वास को और मजबूत करने के उद्देश्य से की गई।

शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल (आईपीएस), नारायणपुर एवं 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमान अधिकारी के मार्गदर्शन में किया गया। 29वीं वाहिनी आईटीबीपी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी.बी. सिंह के नेतृत्व में पशु चिकित्सा टीम द्वारा ग्रामीणों के पशुओं की जांच एवं आवश्यक उपचार किया गया।

शिविर में स्थानीय ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान कुल 72 पशुओं की जांच एवं उपचार किया गया, जिनमें 23 गाय, 20 बकरी, 27 मुर्गियां एवं 02 श्वान शामिल रहे। पशु चिकित्सा टीम द्वारा आवश्यक उपचार प्रदान करने के साथ-साथ ग्रामीणों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गईं।

माड़ मैत्री अभियान के माध्यम से नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी द्वारा अबूझमाड़ के दूरस्थ क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ-साथ जनकल्याण एवं आवश्यक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

शिविर के सफल आयोजन पर ग्रामीणों ने नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी की इस संयुक्त जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

Chhattisgarh