एमजी रोड चौपाटी पर बेतरतीब पार्किंग अब नहीं चलेगी, ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा—माइक से चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाया तो क्रेन और व्हील लॉक से होगी कार्रवाई, चालान-जप्ती भी तय

एमजी रोड चौपाटी पर बेतरतीब पार्किंग अब नहीं चलेगी, ट्रैफिक पुलिस ने कसा शिकंजा—माइक से चेतावनी के बाद भी वाहन नहीं हटाया तो क्रेन और व्हील लॉक से होगी कार्रवाई, चालान-जप्ती भी तय

एमजी रोड चौपाटी पर अवैध पार्किंग के विरुद्ध यातायात पुलिस का सख्त अभियान

नो-पार्किंग व अव्यवस्थित खड़े वाहनों पर क्रेन और व्हील लॉक की कार्रवाई शुरू

कार्यवाही से पहले माइक द्वारा अनाउंसमेंट कर चेतावनी

लापरवाही बरतने व अनदेखी करने पर चालान व जप्ती की कार्यवाही।

रायपुर : शहर के व्यस्ततम मार्ग एमजी रोड पर रात्रि चौपाटी में अनियंत्रित और अवैध पार्किंग करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस कमिश्नरेट ने विशेष अभियान प्रारंभ किया है। स्वाद के शौकीनों एवं आवागमन करने वालों द्वारा सड़कों पर बेतरतीब खड़े किए जा रहे वाहनों के कारण स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों और आम नागरिकों को गंभीर जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था।

पुलिस उपायुक्त (यातायात व प्रोटोकॉल ) डॉ. अर्चना झा के निर्देशानुसार ट्रैफिक अमले ने मार्ग को जाम-मुक्त करने के लिए दोपहिया वाहनों को क्रेन से उठाने और चार पहिया वाहनों पर व्हील लॉक लगाने की सख्त वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कार्रवाई की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाए रखने के लिए पुलिस टीम जप्ती से पूर्व लाउडस्पीकर/माइक से अनाउंसमेंट कर चालकों को वाहन हटाने की चेतावनी देती है। इसके बावजूद लापरवाही बरतने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

यातायात पुलिस की अपील:-

यातायात विभाग चौपाटी आने वाले सभी नागरिकों और वाहन चालकों से अपील करता है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

Crime