रिपोर्ट के चंद घंटों में 4 साल की बच्ची को लेकर महाराष्ट्र भागा आरोपी, पुलिस ने मौदा टोल प्लाजा पर दबोचा — CCTV और तकनीकी लोकेशन से खुला रास्ता, साकोली-मौदा पुलिस के सहयोग से बच्ची सकुशल बरामद

रिपोर्ट के चंद घंटों में 4 साल की बच्ची को लेकर महाराष्ट्र भागा आरोपी, पुलिस ने मौदा टोल प्लाजा पर दबोचा — CCTV और तकनीकी लोकेशन से खुला रास्ता, साकोली-मौदा पुलिस के सहयोग से बच्ची सकुशल बरामद

रिपोर्ट के चंद घण्टे के भीतर 04 साल की बालिका को अपहरण कर्ता के चंगुल से नागपुर ग्रामीण महाराष्ट्र से सकुशल बरामद

सी.सी.टी.वी., साकोली पुलिस एवं मौदा पुलिस के सहयोग से कार्यवाही सफल

रायपुर : दिनांक 05.10.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी 04 वर्ष की बालिका को अमृत पाल सिंग नाम का व्यक्ति उठाकर ले गया है कि सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस आयुक्त डॉ. सजीव शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कामले द्वारा गंभीर अपराध की सूचना मिलते ही तत्काल कार्यवाही किये जाने के संबंध में निर्देश दिये गये।

इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त वेस्ट जोन राबिन्सन गुरिया एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरस्वती नगर निरीक्षक चेतन चन्द्राकर के नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

कार्यवाही :- सहायक पुलिस आयुक्त ईशु अग्रवाल के पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी एवं आरोपी का लोकेशन का विश्लेषण करने पर आरोपी बच्ची को लेकर महाराष्ट्र की ओर जाने की संभावना पर टीम को तत्काल महाराष्ट्र की ओर रवाना किया गया एवं साकोली पुलिस एवं मौदा पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। अततः लगातार जारी खोज बीन से आरोपी को मौदा टोल प्लाजा में बच्ची के साथ पकड़कर आरोपी के कब्जे से बच्ची को सकुशल बरामद किया गया। बाद वैधानिक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

नाम आरोपी अमृत पाल सिंह पिता स्व. निर्मल सिंह उम्र 32 सा. अमृतसर पिथ्थी थाना पिथ्थी अमृतसर पंजाब हाल मुकाम हीरापुर गुरुद्वारा के पास साकुरे पोल्ट्री फार्म सन्नी का किराये का मकान थाना कबीर नगर, रायपुर (छ०ग०)

उक्त कार्यवाही में मौदा पुलिस, साकोली पुलिस महाराष्ट्र एवं सउनि सुशील शुक्ला, पीएसआई अजय सोनी, प्र.आर. संजय सिंह, आरक्षक सुरजित सिंह सेंगर, आरक्षक ज्ञानचंद साहू, एवं क्राईम युनिट से सउनि परिहार, एवं राकेश पाण्डेय, का सराहनीय योगदान रहा।

Crime