सूखा नशा के खिलाफ दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 80 नशीली कैप्सूल, बिक्री रकम एवं 02 मोबाइल फोन जप्त
थाना नेवई पुलिस ने मुखबिर सूचना पर स्टेशन मरोदा, शिवपारा स्थित शीतला तालाब के पास घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग SPASMO नशीली कैप्सूल बरामद की गई, जिनका कुल वजन 48 ग्राम है।
पुलिस द्वारा नशीली कैप्सूल की बिक्री से प्राप्त 6,080 रुपये की रकम एवं 02 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए।
पूछताछ एवं जांच के दौरान आरोपियों के पास नशीली दवाईयों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाया गया।
दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 637/2026, धारा 22(बी), 27(क) NDPS Act के तहत न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
दुर्ग : दिनांक 27.09.2026 को थाना नेवई पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि स्टेशन मरोदा, शिवपारा क्षेत्र में दो व्यक्ति अवैध रूप से नशीली दवाईयों की बिक्री कर रहे हैं। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा गया।
मुखबिर सूचना के आधार पर स्वतंत्र गवाहों को तलब कर पुलिस टीम स्टेशन मरोदा, शिवपारा स्थित शीतला तालाब के पास पहुंची। मौके पर घेराबंदी कर भोजराज मारकण्डे उर्फ भोजू एवं चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर साहू को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 80 नग नीले रंग की SPASMO Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules बरामद हुईं।
बरामद नशीली कैप्सूल के संबंध में आरोपियों द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नियमानुसार जप्ती की कार्यवाही की गई। आरोपियों के कब्जे से बिक्री रकम एवं 02 मोबाइल फोन भी जप्त किए गए। दोनों आरोपियों को दिनांक 27.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग भेजा गया।
मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका)
आरोपियों द्वारा स्टेशन मरोदा, शिवपारा क्षेत्र में नशीली कैप्सूल अपने कब्जे में रखकर ग्राहकों को अवैध रूप से बिक्री किए जाने की सूचना पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा तथा नशीली कैप्सूल एवं बिक्री रकम बरामद की।
घटना स्थल
स्टेशन मरोदा, शिवपारा, शीतला तालाब के पास, थाना नेवई क्षेत्र, जिला दुर्ग।
आरोपी का नाम
1. भोजराज मारकण्डे उर्फ भोजू, उम्र 36 वर्ष, निवासी शिवपारा, वार्ड क्रमांक 16, जैतखाम के पास, ग्राम पुरई, थाना उतई, जिला दुर्ग।
2. चंद्रशेखर साहू उर्फ शेखर साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी शिवपारा, लेमन किराना दुकान के पास, जिला दुर्ग।
जप्त सामग्री
1. कुल 80 नग नीले रंग की SPASMO Dicyclomine HCl, Tramadol HCl & Acetaminophen Capsules, कुल वजन 48 ग्राम।
2. नशीली कैप्सूल की बिक्री से प्राप्त 6,080 रुपये नगद।
3. 02 नग मोबाइल फोन।
अपराध क्रमांक एवं धाराएं
अपराध क्रमांक 637/2026, धारा 22(बी), 27(क) NDPS Act।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भाग्यश्री ध्रुव, प्रधान आरक्षक 1557 नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, आरक्षक प्यारे लाल साहू, आरक्षक विजय कुर्रे, आरक्षक नारायण लाल ठाकुर एवं आरक्षक देव प्रकाश वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाईयों एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री या परिवहन की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


