थाने में खड़े 343 लावारिस दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन नीलामी, MSTC ई-ऑक्शन से पुलिस को मिले ₹12.26 लाख; तीन लॉट में पूरा हुआ नीलामी का बड़ा अभियान

थाने में खड़े 343 लावारिस दोपहिया वाहनों की ऑनलाइन नीलामी, MSTC ई-ऑक्शन से पुलिस को मिले ₹12.26 लाख; तीन लॉट में पूरा हुआ नीलामी का बड़ा अभियान

थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस 343 दोपहिया वाहनों की MSTC पोर्टल से ऑनलाइन नीलामी, कुल ₹12.26 लाख से अधिक की राशि प्राप्त

थाना भिलाई नगर में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु ऑनलाइन नीलामी की कार्यवाही पूर्ण की गई।

MSTC (Metal Scrap Trading Corporation Limited) के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित प्रक्रिया के तहत वाहनों की ऑनलाइन नीलामी संपन्न कराई गई।

MSTC की बिड शीट के अनुसार तीन लॉट में वाहनों की नीलामी से कुल ₹12,26,950/- की राशि प्राप्त हुई।

नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई तथा प्राप्त राशि नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराई जाएगी।

थाना भिलाई नगर में शेष लावारिस एवं लावारिस अवस्था में खड़े वाहनों के नियमानुसार निराकरण की कार्यवाही भी निरंतर जारी है।

दुर्ग : थाना भिलाई नगर में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के निराकरण हेतु MSTC ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी की गई, जिससे कुल ₹12,26,950/- की राशि प्राप्त हुई।

दुर्ग जिले के थानों में लंबे समय से जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों के संबंध में आवश्यक वैधानिक एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत MSTC (Metal Scrap Trading Corporation Limited) के ई-ऑक्शन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन नीलामी की कार्यवाही की गई।

उपलब्ध MSTC बिड शीट के अनुसार नीलामी प्रक्रिया में कुल 03 लॉट रखे गए थे। तीनों लॉट की नीलामी से क्रमशः ₹4,24,514/-,

₹4,11,054/-

₹3,91,382/-,

कुल ₹12,26,950/- की राशि प्राप्त हुई है।

नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। नीलामी से प्राप्त राशि को नियमानुसार शासन के खाते में जमा कराया जाएगा। थाना भिलाई नगर में शेष लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण एवं नीलामी की कार्यवाही भी निरंतर जारी है।

स्थल

थाना भिलाई नगर परिसर, जिला दुर्ग।

जप्त सामग्री

थाना भिलाई नगर में जप्त एवं लावारिस अवस्था में खड़े 343 दोपहिया वाहनों की नियमानुसार ऑनलाइन नीलामी की गई।

सराहनीय कार्य

उक्त कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा,थाना भिलाई नगर पुलिस द्वारा जप्त एवं लावारिस वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु आवश्यक दस्तावेजी एवं वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने तथा MSTC ई-ऑक्शन प्रक्रिया के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई।

दुर्ग पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अपने वाहनों के पंजीयन एवं स्वामित्व संबंधी दस्तावेज सुरक्षित रखें। वाहन खरीदते अथवा बेचते समय दस्तावेजों एवं वाहन के स्वामित्व का विधिवत सत्यापन करें। किसी लावारिस या संदिग्ध वाहन के संबंध में जानकारी मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना को सूचना देकर पुलिस कार्यवाही में सहयोग करें।

Chhattisgarh