वृद्धा के घर के सामने गाली-गलौज से लेकर मारपीट और धमकी तक, पहंदा में दबंगई का मामला; सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

वृद्धा के घर के सामने गाली-गलौज से लेकर मारपीट और धमकी तक, पहंदा में दबंगई का मामला; सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा

ग्राम पहंदा में वृद्धा के घर के सामने अश्लील गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर मारपीट एवं संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने पर सिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्यवाही

घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं आदि विधिवत जप्त

 बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस अधीक्षक गौरव राय के कुशल निर्देशन, में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडागर्दी, असामाजिक तत्वों एवं गंभीर अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध त्वरित व कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इसी क्रम में वृद्ध महिला के घर के सामने अनधिकृत रूप से अश्लील गाली-गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने तत्काल गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 

​घटना एवं अपराध का विवरण:- प्रार्थीया जानकी नवरंगे (उम्र 60 वर्ष, निवासी ग्राम पहंदा) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23.09.2026 के शाम लगभग 04:00 बजे वह अपने घर के सामने दरवाजे पर बैठी थी, तभी पड़ोस में रहने वाले आरोपी चन्द्रकांत नवरंगे और उसका दोस्त अमन सारथी दोनों नशे में धुत होकर उसके घर के सामने अश्लील गालियां देने लगे। प्रार्थीया द्वारा मना करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट की और दरवाजे से धक्का दे दिया। बीच-बचाव करने आए प्रार्थीया के पति व पुत्र के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। ​इसके बाद आरोपी चन्द्रकांत नवरंगे बाउंड्रीवाल के अंदर स्थित मकान का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसा और पोर्च में खड़ी मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्र. 904/2026 धारा 296,115(2),351(2),3(5),333 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

​पुलिस कार्यवाही एवं आरोपियों की गिरफ्तारी:- मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके का निरीक्षण किया गया एवं सघन तलाश कर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल (क्र. CG 11 YU 9824) आदि विधिवत जप्त की गई। आरोपियों को दिनांक 24.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय मुख्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। 

​गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

1. ​चन्द्रकांत नवरंगे उर्फ यनु पिता शिवकुमार नवरंगे, उम्र 19 वर्ष 09 माह, निवासी ग्राम मुलमुला, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)। 

2. ​अमन सारथी पिता कैलाश सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम मुलमुला, थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा (छ.ग.)।

Crime